Gold Price Today: 10 दिन में 1160 रु. गिरने के बाद गोल्ड ने पकड़ी रफ्तार, यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: गोल्ड के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 28 दिसंबर 2023 को सोना 64,250 रु. के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था।

Updated On 2024-02-18 12:31:00 IST
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले करीब 10 दिनों में सोने की कीमतें (Gold Rate) 1160 रुपए गिर चुकी हैं। इस दौरान सबसे बड़ी फिसलन 14 फरवरी को आई थी। तब गोल्ड के दाम एक ही दिन में 660 रुपए नीचे आ गए थे। अब गोल्ड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। बीते दो दिनों (शुक्रवार-शनिवार) में सोना 330 रुपए महंगा हुआ।

आज यानी रविवार (18 फरवरी) को देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 62,400 रु. प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 57,200 रुपए है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। यहां से कीमतें 1850 रुपए तक नीचे गिर चुकी हैं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का क्या है भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी का माहौल बना है। रविवार को कॉमैक्स पर सोना 10 डॉलर चढ़कर 2025.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। यह 23.47 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

Similar News