Gold Price Today: सोने की कीमतें नई ऊंचाई पर, सिल्वर भी ऑलटाइम हाई; जानिए क्या है इस महंगाई की वजह?

Gold Price Today: अमेरिका में ब्याज दरों में ब्याज दरों कटौती की संभावना के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। कई देशों के केंद्रीय बैंकों के सोने की खरीदारी में बढ़ोतरी भी अहम रही। 

Updated On 2024-04-09 21:46:00 IST
Gold Price

Gold Price Today: ग्लोबल बाजारों से मिले पॉजिटिव रुझानों के चलते सोना (Gold) की कीमतें मंगलवार नई ऊंचाई पर पहुंच गईं। 9 अप्रैल को MCX पर प्रति 10 ग्राम सोने की कीमतें 71,739 रुपए के नए ऑलटाइम हाई पर बनी हुई हैं। इसके साथ साथ ही चांदी के भाव में भी बंपर तेजी देखी गई। अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की संभावना और कई देशों के केंद्रीय बैंकों के सोना खरीदने से कीमतें आसमान छू रही हैं।

आज गोल्ड-सिल्वर प्राइस कहां पहुंचा?
- सोने के बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट सोमवार के बंद भाव से 114 रुपए ऊपर 71,026 पर खुला। मंगलवार को दिन के कारोबार में इसने 71,739 रुपए के हाई और 70,988 रुपए के निचले स्तर को छुआ। फिलहाल यह 71,421 रुपए पर ट्रेड हो रहा है।
- दूसरी ओर, चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट सोमवार के बंद भाव से 99 रुपए ऊपर 81,971 रुपए पर ओपन हुआ। आज दिन के कारोबार में इसने 82,849 रुपए के हाई और 81,776 रुपए के निचले स्तर को छुआ। अभी यह 82,523 रुपए पर ट्रेड हो रहा है।

उधर, घरेलू स्पॉट मार्केट में भी बढ़त जारी
अगर स्पॉट मार्केट की बात करें तो सोने और चांदी की कीमतें नए ऊंचाई पर बनी हैं। IBJA के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को सोना 24 कैरेट (999) 553 रुपए की तेजी के साथ 71,832 रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। चांदी की दाम भी तेजी के साथ ऊपर जा रहे हैं। सिल्वर प्राइस आज 604 रुपए की तेजी के साथ 82,100 रुपए के ऑलटाइम हाई पर बने हुए हैं।

आखिर इस तेजी की मुख्य वजह क्या है?
अमेरिका में ब्याज दरों में जून में ब्याज दरों कटौती की पूरी संभावना है, जिसके कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। कई देशों के केंद्रीय बैंकों के सोने की खरीदारी में बढ़ोतरी भी अहम योगदान दे रही है। चीन का केंद्रीय बैंक इस मामले सबसे आगे है। इसके अलावा रूस-यूक्रेन, इजराइल-हमास के बीच तनाव और मिडिल ईस्ट के राजनीतिक संघर्ष भी सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी को हवा देने का काम कर रहे हैं।

Similar News