7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की हुई चांदी, अगले महीने से मिलेगा बंपर फायदा, जानें क्या है अपडेट?

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को एक मई से सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिल सकता है। जनवरी में घोषित 4 फीसदी डीए वृद्धि लागू होने पर जून में सैलरी बढ़कर आने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Updated On 2024-04-09 22:08:00 IST
Salary Hike

7th Pay Commission: लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। क्योंकि 1 मई से उन्हें बंपर फायदा मिलने वाला है। अगर आप राज्य कर्मचारी हैं तो फिर आपकी मौज है। राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी का फायदा 1 मई से मिलना शुरू हो सकता है। इसकी शुरुआत पश्चिम बंगाल के राज्य कर्मचारियों से होने वाली है। 

बंगाल के 14 लाख कर्मचारियों को फायदा
- ममता बनर्जी सरकार ने हाल ही में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 3,66,166 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इस दौरान वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की वृद्धि का फैसला लिया था। यह बढ़त एक मई से लागू होगी, जिसका लाभ करीब 14 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।
- इसके अलावा पश्चिम बंगाल की सरकार ने चुनाव ड्यूटी के समय सरकारी कर्मचारियों को फ्री स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान करने का ऐलान किया है। यह फैसला कर्मचारियों को न केवल आर्थिक सहारा प्रदान करेगा, बल्कि उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को भी मजबूत करेगा।

केंद्र के बढ़े हुए DA का भी मिल सकता है लाभ
दूसरी ओर, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए भी अच्छी खबर है। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की वृद्धि का फैसला लिया है, जिससे उन्हें बड़ा लाभ होगा। सरकार ने डीए को बढ़कर 50 प्रतिशत करने का फैसला लिया है। इससे पहले कर्मचारियों को 46 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा था। इस वृद्धि का फायदा भी एक जनवरी 2024 से मिलेगा, जो लगभग 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा।

Similar News