Home Insurance tips: होम इंश्योरेंस है तो किन बातों का रखें ध्यान, मॉनसून में हुआ नुकसान तो क्या कवर होगा? जानें

home insurance tips: अगर आपने भी घर का इंश्योरेंस करा रखा है तो मॉनसून में अगर बारिश या बाढ़ से नुकसान होता है तो पॉलिसी में क्या-क्या कवर होता है।

Updated On 2025-08-11 14:37:00 IST

मॉनसून में अगर घर को होता है नुकसान तो बीमा में क्या कवर होगा? जानें

Home Insurance Tips: मॉनसून का मौसम गर्मी से राहत ज़रूर देता है। लेकिन बारिश से जुड़ी आपदाओं, खासकर घरों को होने वाले नुकसान के कारण यह कई लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। भारी बारिश के दौरान पानी भरने, बाढ़, छतों का रिसाव और बिजली से नुकसान बहुत आम है।

अक्सर, लोग अपने घर को हुए किसी भी नुकसान के लिए पूरे कंपन्सेशन की उम्मीद में बीमा पॉलिसी का रुख करते हैं। हालांकि, आमतौर पर सभी नुकसान प्रॉपटी बीमा के तहत कवर नहीं होते हैं।

अगर आप सोच रहे हैं कि मॉनसून के दौरान आपके घर को अगर कोई नुकसान होता है तो फिर बीमा में क्या कवर होगा, तो यहां आपको हम बता रहे हैं कि कैसे आप आपात स्थिति के लिए खुद को तैयार रख सकते हैं और प्रॉपटी इंश्योरेंस में क्या-क्या कवर होता है।

होम इंश्योरेंस आमतौर पर क्या कवर करता है

घर का अगर आपने बीमा करा रखा है तो मॉनसून के दौरान सुरक्षा प्रदान कर सकता है, लेकिन कवरेज की सीमा आपके द्वारा खरीदी गई पॉलिसी के प्रकार पर निर्भर करती है।

क्या कवर किया जाता है?

स्ट्रक्चरल नुकसान: अगर भारी बारिश, बाढ़ या पानी के रिसाव के कारण आपके घर के ढांचे को नुकसान होता है, तो अधिकांश कॉम्प्रेहिंसिव होम इंश्योरेंस पॉलिसी मरम्मत की लागत को कवर करती हैं।

इलेक्ट्रिक उपकरण को नुकसान: पानी के रिसाव या बिजली गिरने से होने वाले शॉर्ट-सर्किट के कारण रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन या टीवी जैसे उपकरणों को होने वाले नुकसान को आमतौर पर कवर किया जाता है।

फर्नीचर और इंटीरियर: सामग्री कवरेज वाली पॉलिसियों में बारिश के पानी से प्रभावित फर्नीचर, कालीन और निजी सामान के लिए भी मुआवज़ा शामिल होगा।

क्या कवर नहीं किया जाता?

पहले से मौजूद समस्याएँ: आपकी छत या दीवारों में मौजूदा दरारों या रिसाव के लिए, इंश्योरेंस कंपनी इसका कवरेज नहीं देती है। अगर बारिश के कारण आपकी संपत्ति को हुआ नुकसान और भी बढ़ जाता है, तो बीमा कंपनी किसी भी मुआवज़े का दावा स्वीकार नहीं करेगी।

लापरवाही: अगर आपकी इंश्योरेंस कंपनी का मानना है कि उचित रखरखाव नहीं किया गया था, जैसे कि नालियों का जाम होना या खिड़कियाँ न सील होना, तो आपको मुआवज़ा नहीं मिल सकता है।

अतिरिक्त कवर का अभाव: बाढ़ और भूकंप से होने वाले नुकसान के लिए अक्सर अतिरिक्त राइडर या कवरेज की जरूरत होती है। अगर आपने इन्हें नहीं चुना है, तो हो सकता है कि बुनियादी पॉलिसी ऐसी प्राकृतिक आपदाओं को कवर न करें।

कैसे सुरक्षित रहें

यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपके पास सही अतिरिक्त कवर हैं, अपनी पॉलिसियों की सालाना समीक्षा करें। जाँच करें कि क्या बाढ़ या तूफ़ान से होने वाला नुकसान आपकी गृह बीमा योजना में शामिल है।

मानसून से होने वाला नुकसान आर्थिक रूप से भारी पड़ सकता है, लेकिन सही बीमा कवरेज से, लागत का एक बड़ा हिस्सा कम किया जा सकता है। हमेशा बारीक अक्षरों को पढ़ें, समझें कि क्या शामिल है और क्या नहीं, और सुनिश्चित करें कि आपकी पॉलिसी बारिश के मौसम में आपके जोखिम के अनुसार अपडेट की गई हो।

(प्रियंका कुमारी)

Tags:    

Similar News