Gold-Silver Price Today: MCX पर सोना-चांदी धड़ाम, 2 दिन में चांदी ₹41 हजार टूटी; जानिए गिरावट की वजह
Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में 6 फरवरी को तेज गिरावट दर्ज की गई। MCX पर प्रॉफिट बुकिंग और मजबूत डॉलर के दबाव से सोना-चांदी फिसले। जानिए आज का लेटेस्ट रेट, कारण और आगे का आउटलुक।
Gold-Silver Price Crash: रिकॉर्ड हाई के बाद तेज गिरावट, आगे क्या करेंगे दाम?
Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार (6 फरवरी) को तेज गिरावट देखने को मिली। घरेलू सर्राफा बाजार से लेकर वायदा बाजार तक कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। प्रॉफिट बुकिंग, मजबूत अमेरिकी डॉलर और ग्लोबल टेक शेयरों में कमजोरी को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।
सर्राफा बाजार में भारी गिरावट
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार,
- चांदी ₹13,155 टूटकर ₹2,41,184 प्रति किलो पर आ गई।
- इससे पहले इसका भाव ₹2,54,339 प्रति किलो था।
- बीते दो दिनों में चांदी ₹41,278 सस्ती हो चुकी है।
- 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) ₹1,013 गिरकर ₹1,51,489 पर आ गया।
- दो दिन में सोना ₹6,669 टूट चुका है।
गौरतलब है कि 29 जनवरी को सोने ने ₹1,76,121 और चांदी ने ₹3,85,933 प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई बनाया था।
MCX पर दबाव में सोना-चांदी
वायदा बाजार में भी गिरावट का रुख बना रहा।
MCX पर फरवरी सोना वायदा करीब 0.97% गिरकर ₹1,50,590 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।
मार्च चांदी वायदा 3.71% गिरकर ₹2,34,775 प्रति किलो पर आ गया।
सत्र के दौरान चांदी एक समय 6% तक टूटकर ₹2,29,187 के दिन के निचले स्तर तक पहुंच गई थी, हालांकि बाद में इसमें हल्की रिकवरी देखी गई।
मजबूत डॉलर से बढ़ा दबाव
अमेरिकी डॉलर नवंबर के बाद से अपने सबसे मजबूत साप्ताहिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है। डॉलर के मजबूत होने से डॉलर-डिनॉमिनेटेड कमोडिटीज अन्य करेंसी धारकों के लिए महंगी हो जाती हैं, जिससे सोना-चांदी पर दबाव बढ़ता है।
चांदी के फंडामेंटल्स अभी भी मजबूत
तेज गिरावट के बावजूद एनालिस्ट्स का कहना है कि चांदी के लॉन्ग-टर्म फंडामेंटल्स मजबूत बने हुए हैं। JP Morgan ने चेताया है कि ज्यादा वैल्यूएशन के चलते बाजार में तनाव के समय चांदी में असमान गिरावट आ सकती है, लेकिन निकट भविष्य में कीमतों में स्थिरता और अगले साल रिकवरी की संभावना बनी हुई है।
‘टेक्निकल करेक्शन’, ट्रेंड रिवर्सल नहीं
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा गिरावट को प्रॉफिट बुकिंग और हेल्दी प्राइस एडजस्टमेंट माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि COMEX सोने में व्यापक तेजी का रुझान बरकरार है और हालिया गिरावट किसी बड़े ट्रेंड रिवर्सल का संकेत नहीं है।
निवेशकों के लिए क्या सलाह?
विशेषज्ञों का मानना है कि एकमुश्त निवेश के बजाय किस्तों में निवेश (SIP-style approach) बेहतर रहेगा, जिससे एंट्री रिस्क कम किया जा सकता है।
- MCX सोना सपोर्ट: ₹1,37,000 – ₹1,42,000
- MCX सोना रेजिस्टेंस: ₹1,65,000 – ₹1,75,000
वहीं COMEX चांदी में $85–$92 के ऊपर मजबूती आने पर कीमतें $95–$105 तक जा सकती हैं। औद्योगिक मांग और स्ट्रक्चरल सप्लाई की कमी के चलते मीडियम से लॉन्ग टर्म आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है।
रिपोर्ट- गुरजीत कौर