Gold Price Today: 1 जुलाई को सस्ता हुआ या महंगा सोना? जानें 22 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट

1 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर बने हुए हैं। 24 कैरेट सोने का 97,500 रुपए और चांदी 1,07,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। पिछले 10 दिनों में सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट आई है। जानिए देश के बड़े शहरों में आज के ताजा गोल्ड रेट।

Updated On 2025-07-01 13:43:00 IST
Gold Price Today

Gold Silver Price Today (1 july 2025): सोने के दाम पिछले कुछ समय से लगातार घट रहे हैं। लेकिन आज, यानी महीने के पहले दिन मंगलवार 1 जुलाई 2025 को सोने की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। आज सोने का भाव कल जितना था, उतना ही बना हुआ है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 97,500 रुपये है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 89,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है।

चांदी की बात करें तो, देश में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 1,07,700 रुपये के आसपास है। तो इस तरह आज सोने-चांदी के दाम भी स्थिर हैं। आइए अब जानें देश के बड़े शहरों में गोल्ड के आज क्या भाव चल रहे हैं।

चांदी का ताजा रेट
जुलाई महीने के पहले दिन चांदी के रेट स्थिर बने हुए है। मंगलवार को सिल्वर, 1,07,700 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर कारोबार कर रही है। पिछले 10 दिनों में सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी काफी गिरावट आई है।

देश के बड़े शहरों में सोने के ताजा रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड24 कैरेट गोल्ड 
दिल्ली

89,440 प्रति 10 ग्राम

97,560 प्रति 10 ग्राम

मुंबई 

89,290 प्रति 10 ग्राम

97,410 प्रति 10 ग्राम

कोलकाता

89,290 प्रति 10 ग्राम

97,410 प्रति 10 ग्राम

चेन्नई 

89,290 प्रति 10 ग्राम

97,410 प्रति 10 ग्राम

बेंगलुरू

89,290 प्रति 10 ग्राम

97,410 प्रति 10 ग्राम

पटना

89,290 प्रति 10 ग्राम 

97,410 प्रति 10 ग्राम

जयपुर

89,440 प्रति 10 ग्राम

97,560 प्रति 10 ग्राम

सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

  1. BIS का लोगो जरूर देखें
  2. कैरेट में शुद्धता (जैसे 22K, 18K) जांचें
  3. 6 अंकों का HUID नंबर हर गहने पर जरूर हो

ध्यान रहे, सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, एक निवेश है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। BIS Care App से जांचें, शुद्धता की पूरी जानकारी पाएं और धोखाधड़ी से बचें। 

Tags:    

Similar News