Gold Rate Today: शनिवार को कितने रुपये सस्ता हुआ 24K सोना? जानें 28 जून के ताजा रेट
आज 28 जून 2025 को सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट गोल्ड ₹97,500 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,07,800 प्रति किलो पर पहुंच गई है। जानें प्रमुख शहरों में लेटेस्ट रेट्स और निवेश से जुड़ी जरूरी बातें।
Gold Silver Rate Today (28 June 205): आज, 28 जून को सोने और चांदी की बाजार रफ्तार में एक नई गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने का भाव लगातार दस दिनों से कम हो रहा है, जो अब ₹1,01,000 से ₹98,000 के स्तर तक पहुंच चुका है। इस प्रकार, गोल्ड की कीमतों में लगभग ₹3,500 की गिरावट आ चुकी है।
आज शनिवार को भी सोने के दाम में लगभग ₹550 की गिरावट दर्ज की गई।फिलहाल बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹97,500 पर ट्रेड हो रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का रेट ₹89,300 के ऊपर है। वहीं, देश भर में एक किलोग्राम चांदी का रेट ₹1,07,800 पर बना हुआ है। आइए जानते हैं आज के ताज़ा रेट्स और निवेश के लिहाज़ से क्या संकेत मिल रहे हैं।
चांदी के दाम में भी आई गिरावट
शानिवार को चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। आज, 28 जून को देश भर में एक किलोग्राम चांदी का रेट ₹1,07,800 पर बना हुआ है। यह कीमत शुक्रवार की तुलना में ₹100 रुपये कम है।
देश के बड़े शहरों में गोल्ड का ताजा रेट
दिल्ली में सोने की कीमतें
- 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- 89,450
- 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- 97,570
मुंबई में सोने की कीमतें
- 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- 89,300
- 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- 97,420
कोलकाता में सोने की कीमतें
- 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- 89,300
- 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- 97,420
चेन्नई में सोने की कीमतें
- 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- 89,300
- 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- 97,420
बेंगलुरु में सोने की कीमतें
- 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- 89,300
- 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम-97,420
पटना में सोने की कीमतें
- 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- 89,300
- 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- 97,420
जयपुर में सोने की कीमतें
- 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- 89,450
- 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- 97,570
सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें
- BIS का लोगो जरूर देखें
- कैरेट में शुद्धता (जैसे 22K, 18K) जांचें
- 6 अंकों का HUID नंबर हर गहने पर जरूर हो
ध्यान रहे, सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, एक निवेश है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। BIS Care App से जांचें, शुद्धता की पूरी जानकारी पाएं और धोखाधड़ी से बचें।