Gold Price Today: सोना चढ़ा ऑलटाइम हाई पर, 10g की कीमत ₹1.17 लाख के पार; चांदी भी ₹1.45 लाख/ किलो हुई
30 सितंबर 2025 को सोना और चांदी ने अपने नए ऑल टाइम हाई रेट्स छू लिए हैं। 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹1,16,903 तक पहुंच गई है, जबकि चांदी ₹1,45,060 प्रति किलोग्राम पर पहुंची है। जानिए देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने-चांदी के ताजा दाम।
By : स्वाति सूर्यवंशी
Updated On 2025-09-30 16:43:00 IST
30 सितंबर को सोना चढ़ा ऑलटाइम हाई पर।
चांदी की ताजा कीमत (30 सितंबर)
आज चांदी की कीमत भी अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं। सोमवार को एक किलो चांदी की कीमत 673 रुपए बढ़कर 1,45,060 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले ये 1,44,387 रुपए पर थी।
देश के बड़े शहरों में गोल्ड का ताजा रेट
शहर | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) |
जयपुर | ₹1,18,460 |
| दिल्ली | ₹1,18,460 |
| पटना | ₹1,18,360 |
| अहमदाबाद | ₹1,18,360 |
| लखनऊ | ₹1,18,460 |
| कोलकाता | ₹1,18,310 |
| मुंबई | ₹1,18,310 |
| भोपाल | ₹1,18,360 |
| चेन्नई | ₹1,18,480 |
- BIS का लोगो जरूर देखें
- कैरेट में शुद्धता (जैसे 22K, 18K) जांचें
- 6 अंकों का HUID नंबर हर गहने पर जरूर हो
ध्यान रहे, सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, एक निवेश है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। BIS Care App से जांचें, शुद्धता की पूरी जानकारी पाएं और धोखाधड़ी से बचें।