Gold Price Today: 1 अक्टूबर को सोना-चांदी दोनों हुए महंगे; गोल्ड में ₹1,237 की बढ़त, तो सिल्वर ₹1,691 उछली

Gold Price Today: 1 अक्टूबर को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹1,16,586 तक पहुंच गई है, जबकि चांदी ₹1,44,125 प्रति किलोग्राम पर पहुंची है। जानिए देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने-चांदी के ताजा दाम।

Updated On 2025-10-01 15:31:00 IST

महानवमी यानी 1 अक्टूबर को सोना-चांदी दोनों हुए महंगे।

Gold Price Today: नवरात्रि के आखिरी दिन यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी के दामों में तेजी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार (1 अक्टूबर) को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,237 रुपए की बढ़त के साथ अब 1,16,586 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमतों में आज 1,691 रुपए का उछाल देखा गया है। बुधवार को चांदी 1,44,125 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के आज के ताजा रेट।

चांदी के ताजा रेट

1 अक्टूबर को चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया है। आज चांदी के दाम 1,691 रुपए बढ़कर 1,44,125 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं, जबकि इससे पहले ये 1,42,434 रुपए प्रति किलोग्राम थे।

देश के बड़े शहरों में गोल्ड का ताजा रेट

शहर

24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)

दिल्ली

₹1,18,790

जयपुर 

₹1,18,790

चेन्नई

₹1,18,800

मुंबई

₹1,18,640

लखनऊ

₹1,18,790

कोलकाता

₹1,18,640

भोपाल 

₹1,18,690

पटना 

₹1,18,690

अहमदाबाद

₹1,18,690

सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • BIS का लोगो जरूर देखें
  • कैरेट में शुद्धता (जैसे 22K, 18K) जांचें
  • 6 अंकों का HUID नंबर हर गहने पर जरूर हो

ध्यान रहे, सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, एक निवेश है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। BIS Care App से जांचें, शुद्धता की पूरी जानकारी पाएं और धोखाधड़ी से बचें।



Tags:    

Similar News