Gold Rate Today: 3 अक्टूबर को सोना-चांदी हुआ सस्ता, गोल्ड में ₹500 की गिरावट; चांदी ₹110 फिसली

Gold Rate Today: 3 अक्टूबर को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 500 रुपए सस्ता होकर ₹1,16,833 पर आ गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी ₹110 की गिरावट दर्ज की गई है।

Updated On 2025-10-03 15:25:00 IST

3 अक्टूबर को सोना-चांदी हुआ सस्ता

Gold Rate Today (3 October 2025): दशहरा के दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतो में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 3 अक्टूबर (शुक्रवार) को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 500 रुपए सस्ता हुआ है। देश के बड़े शहरों में आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड 1,16,833 की कीमत पर बिक रहा है। वहीं, आज चांदी की रफ्तार धीमी हुई है। सिल्वर की कीमत भी 110 रुपए गिरकर 1,45,010 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

इससे पहले, 1 अक्टूबर को सोने ने 1,17,332 रुपए और चांदी ने 1,45,120 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था, लेकिन अब कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के आज के ताजा रेट।

देश के बड़े शहरों में गोल्ड का ताजा रेट

शहर

24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)

दिल्ली

₹1,18,190

मुंबई

₹1,18,040

चेन्नई

₹1,18,260

लखनऊ

₹1,18,190

जयपुर

₹1,18,190

भोपाल

₹1,18,090

पटना 

₹1,18,090

कोलकाता

₹1,18,040

अहमदाबाद

₹1,18,090

सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

1. BIS का लोगो जरूर देखें

2. कैरेट में शुद्धता (जैसे 22K, 18K) जांचें

3. 6 अंकों का HUID नंबर हर गहने पर जरूर है

ध्यान रहे, सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, एक निवेश है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। BIS Care App से जांचें, शुद्धता की पूरी जानकारी पाएं और धोखाधड़ी से बचें।

Tags:    

Similar News