gold rate today: ऑलटाइम हाई के बाद सोने की कीमतें गिरी, जानें आपके शहर में 10 ग्राम गोल्ड की नई प्राइस

gold rate today:रिकॉर्ड हाई के बाद 17 सितंबर को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आई है।विशेषज्ञों के अनुसार 5 से 7 फीसदी तक की गिरावट के बाद सोना दोबारा 1.20 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता।

Updated On 2025-09-17 15:55:00 IST

ऑलटाइम हाई पर जाने के बाद गोल्ड की कीमतें घट गईं हैं। 

gold rate today: सोने की कीमतों में मंगलवार (17 सितंबर) को हल्की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट ठीक एक दिन बाद आई है, जब गोल्ड ने ऑलटाइम रिकॉर्ड स्तर छुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत आज 109956 प्रति 10 ग्राम पर हुई।

सोमवार को सोने का अक्टूबर फ्यूचर 110666 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था जबकि दिसंबर एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट ने 111703 प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड बनाया। देशभर में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में भी हल्की गिरावट देखने को मिली। जानें शहरवार सोने के रेट क्या हैं।

शहरवार सोने की कीमतें

शहर22k सोने की कीमत24k सोने की कीमत
दिल्ली

111860/10g

102550/10g

मुंबई

111710/10g

102400/10g

चेन्नई

112040/10g 

102700/10g

कोलकाता

111710/10g 

102400/10g

बेंगलुरु

111710/10g

 102400/10g

जयपुर

111860/10g

102550/10g

(गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार)

क्यों गिरे गोल्ड के दाम?

ब्रोकरेज फर्म मोतिलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसार, जब भी कीमतें रिकॉर्ड हाई छूती हैं, तो निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली स्वाभाविक है। यही वजह रही कि मंगलवार को दाम थोड़े नरम पड़े। फर्म ने निवेशकों को सलाह दी है कि सोने में एकमुश्त निवेश करने के बजाय फेजवाइज निवेश करें। उनका मानना है कि कीमतों में 5 से 7 फीसदी की गिरावट आ सकती, जिसके बाद सोना घरेलू बाजार में 113000 से 120000 प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है।

सालभर में सोने का प्रदर्शन कैसा रहा

2025 की शुरुआत से ही सोना निवेशकों का पसंदीदा रहा है। अब तक इसने 30 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। सोने की कीमतों में इजाफे की सबसे बड़ी वजह जियोपोलिटिकल टेंशन, ट्रेड वॉर है। इसी वजह से निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की मांग ने तेजी पकड़ी हुई है। हालांकि, ऊंचे दामों की वजह से फिजिकल डिमांड और सेंट्रल बैंक की खरीदारी थोड़ी धीमी हुई है। इसके बावजूद ETF फ्लोज़ ने कीमतों को मजबूती दी।

डॉलर और रुपए का असर

डॉलर इंडेक्स 100 के नीचे फिसलने के बाद अब स्थिर है लेकिन रुपये में आई अस्थिरता का असर घरेलू कीमतों पर साफ दिख रहा है। ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले दिनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दरों में कटौती और महंगाई का स्तर सोने की दिशा तय करेंगे।

क्या अभी सोना खरीदने का सही वक्त?

विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक सोने को तुरंत ऊंचे दामों पर खरीदने के बजाय गिरावट का इंतजार करें। 99500 से ₹100000 प्रति 10 ग्राम का स्तर लंबे समय के लिए मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। यानि अगर आप मध्यम से लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करना चाहते हैं, तो डिप्स पर सोने की खरीदारी एक बेहतर रणनीति साबित हो सकती है।

(प्रियंका कुमारी)

Tags:    

Similar News