Gold Price Today: गुरु पूर्णिमा पर सोना ₹753 महंगा, चांदी ₹380 सस्ती हुई; जानें ताजा रेट
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार (10 जुलाई) को सोने की ₹753 की कीमतों में बढ़त देखी गई है। वहीं चांदी की कीमतों में 380 रुपए की गिरावट आई है। जानिए हरिभूमि पर देश के बड़े शहरों के ताजा रेट।
Gold Price Today 10 july 2025
Gold Silver Price Today (10 July 2025): गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सर्राफा बाजार में आज सोने की चमक और तेज हो गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक,आज यानी बुधवार (10 जुलाई 2025) को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹753 बढ़कर ₹96,838 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। यह ₹380 घटकर ₹1,06,900 प्रति किलोग्राम हो गई है।
चांदी का प्राइस- 10 जुलाई
आज सिल्वर की कीमतों में गिरावट देखी गई है। बुधवार को 1 किलोग्राम चांदी का भाव ₹380 कम होकर ₹1,06,900 के हो गया है। इससे पहले ये ₹1,07,280 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
देश के बड़े शहरों में गोल्ड के ताजा रेट्स
| शहर | 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम | 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम |
| दिल्ली | ₹90,350 | ₹98,550 |
| मुंबई | ₹90,200 | ₹98,400 |
| कोलकाता | ₹90,200 | ₹98,400 |
| चेन्नई | ₹90,200 | ₹98,400 |
| भोपाल | ₹90,250 | ₹98,450 |
| जयपुर | ₹90,350 | ₹98,550 |
| लखनऊ | ₹90,350 | ₹98,550 |
सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें
- BIS का लोगो जरूर देखें
- कैरेट में शुद्धता (जैसे 22K, 18K) जांचें
- 6 अंकों का HUID नंबर हर गहने पर जरूर हो
ध्यान रहे, सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, एक निवेश है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। BIS Care App से जांचें, शुद्धता की पूरी जानकारी पाएं और धोखाधड़ी से बचें।