EPFO News: ईपीएफओ ने दी बड़ी राहत, अब कर्मचारी की मौत पर परिवार को दोगुनी राशि मिलेगी
EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने कर्मचारियों के परिवारों को बड़ी राहत दी है। अब कर्मचारियों की मौत होने पर उनके परिजनों को पहले के 8.8 लाख रुपये के मुकाबले 15 लाख रुपये की एकमुश्त राशि मिलेगी।
EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों के परिवारों को बड़ी राहत दी है। अब डेथ रिलीफ पंड को बढ़ा दिया गया है। अब कर्मचारियों की मौत होने पर उनके परिजनों को 15 लाख रुपये मिलेंगे, जो पहले 8.8 लाख रुपये थी, 1 अप्रैल, 2025 से ये प्रभावी होगा।
यह लाभ केंद्रीय बोर्ड के उन कर्मचारियों पर लागू होगा जिनकी सेवाकाल के दौरान मौत हो जाती है। यह राशि EPFO के नियमों के अनुसार, नॉमिनी या कानूनी उत्तराधिकारी को दी जाएगी। यह राशि कर्मचारी कल्याण कोष से बांटी जाएगी और इसका मकसद प्रभावित परिवारों के लिए वित्तीय सहायता में सुधार करना है।
सबसे अहम बात यह है कि इस राशि में हर साल 5% की बढ़ोतरी की जाएगी। यानी 1 अप्रैल 2026 से हर साल डेथ रिलीफ फंड की रकम 5 फीसदी बढ़ती जाएगी। EPFO का कहना है कि इसका मकसद महंगाई को ध्यान में रखते हुए परिवारों की आर्थिक मदद को और मजबूत बनाना है।
क्यों लिया गया यह फैसला?
EPFO की सर्वोच्च नीति-निर्माण संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया। बोर्ड में केंद्र और राज्य सरकारों के प्रतिनिधि, इम्प्लॉयर और कर्मचारी संगठन शामिल होते हैं। यह कदम संगठन की 2025 की नीतिगत सुधारों का हिस्सा है।
ईपीएफओ ने और भी सुधार किए
EPFO ने इस साल कई और महत्वपूर्ण सुधार किए हैं, जिनका सीधा फायदा कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगा। इसमें डेथ क्लेम प्रोसेस को आसान बनाना शामिल है। अब नाबालिग बच्चों के लिए गार्जियनशिप सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी। संयुक्त डिक्लेरेशन प्रोसेस को आसान बनाया गया है। आधार-UAN लिंकिंग या करेक्शन की प्रोसेस को आसान किया गया है। हाउसिंग लोन के लिए अगर पैसा निकालना है तो उस प्रोसेस को भी सरल किया गया है। एडवांस क्लेम ऑटो सेटलमेंट लिमिट में बदलाव किया गया है, इससे छोटे-छोटे क्लेम अब तेज़ी से निपटेंगे।
EPFO का यह फैसला उन परिवारों के लिए बड़ी राहत की बात है, जो अपने सदस्य को खोने के बाद पैसों की तंगी का सामना करते हैं। अनुग्रह राशि बढ़ने से उनकी तकलीफ कुछ हद तक कम हो जाएगी।
(प्रियंका कुमारी)