Electric SUV: टोयोटा अर्बन क्रूजर Ebella Electric SUV पेश, जानें फीचर्स, बैटरी और रेंज
टोयोटा ने भारत में पहली फुली इलेक्ट्रिक SUV पेश की है। इसे डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कंपनी की बड़ी एंट्री के तौर पर देखा जा रहा है।
टोयोटा अर्बन क्रूजर Ebella Electric SUV पेश
Electric SUV: जापानी वाहन निर्माता टोयोटा भारत में कई सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी रखती है। अब कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर Toyota Urban Cruiser Ebella को पेश कर दिया है। यह एक बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) है, जिसे खास तौर पर आधुनिक ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
पेश हुई Toyota Urban Cruiser Ebella
टोयोटा अर्बन क्रूजर Ebella को कंपनी ने एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV के रूप में पेश किया है। यह टोयोटा की भारत में पेश की गई पहली फुली इलेक्ट्रिक SUV है। नए डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज के साथ यह SUV इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कंपनी की बड़ी एंट्री मानी जा रही है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
- Toyota Urban Cruiser Ebella में कई सेगमेंट-फर्स्ट और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, स्लाइड और रिक्लाइन फंक्शन वाली रियर सीट्स, वायरलेस मोबाइल चार्जर और JBL का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम शामिल है।
- सेफ्टी के लिए SUV में Level-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा और 7 एयरबैग दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ड्यूल-टोन इंटीरियर, 10 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, LED लाइट्स और 18-इंच के अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं।
बैटरी, मोटर और रेंज
Toyota ने Urban Cruiser Ebella को दो बैटरी विकल्पों में पेश किया है। इसमें 49 kWh और 61 kWh की बैटरी दी गई है। फुल चार्ज पर यह इलेक्ट्रिक SUV 543 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर से 106 kW और 128 kW की पावर के साथ 189 Nm का टॉर्क मिलता है, जिससे ड्राइविंग स्मूद और पावरफुल बनती है।
कीमत, बुकिंग और मुकाबला
Toyota ने फिलहाल Urban Cruiser Ebella की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसकी बुकिंग ₹25,000 में शुरू कर दी गई है। लॉन्च के बाद इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Hyundai Creta Electric, Mahindra XUV 3XO और MG Windsor EV जैसी गाड़ियों से होगा।
(मंजू कुमारी)