Skoda SUV: स्कोडा ने भारत में पेश की Kushaq Facelift, जानें नए बदलाव और इंजन डिटेल

स्कोडा कुशाक भारतीय बाजार में एक लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी है। अब कंपनी ने फेसलिफ्ट वर्जन में इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश की है।

Updated On 2026-01-20 20:15:00 IST

स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट वर्जन भारत में पेश

Skoda SUV: चेक कार निर्माता Skoda भारतीय बाजार में सेडान से लेकर SUV सेगमेंट तक अपनी मजबूत मौजूदगी रखती है। कंपनी ने 20 जनवरी को भारत में Skoda Kushaq Facelift को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। फेसलिफ्ट वर्जन में डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी के लिहाज से कई अहम बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही Skoda ने इस SUV का Monte Carlo Edition भी पेश किया है।

Skoda Kushaq Facelift पेश

Skoda Kushaq पहले से ही भारतीय बाजार में एक लोकप्रिय मिड-साइज SUV है। अब इसके फेसलिफ्ट वर्जन में कंपनी ने इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश की है। नई Kushaq Facelift में अपडेटेड स्टाइलिंग के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है।

फीचर्स और सेफ्टी

  • Skoda Kushaq Facelift में कई नए और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें LED हेडलाइट्स, कनेक्टेड LED टेललाइट्स, सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट पार्किंग सेंसर और ऑटो डिमिंग IRVM शामिल हैं।
  • सेफ्टी के लिहाज से SUV में ABS, EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), चारों पहियों में डिस्क ब्रेक और MSR (Motor Slip Regulation) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि अब सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड अलॉय व्हील्स और सनरूफ दिए गए हैं, जो इसे सेगमेंट में और आकर्षक बनाते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

Skoda Kushaq Facelift में पेट्रोल इंजन के दो विकल्प दिए गए हैं। पहला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 85 kW की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जिससे 110 kW की पावर और 250 Nm का टॉर्क मिलता है। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।

लॉन्च, कीमत और मुकाबला

Skoda ने Kushaq Facelift को फिलहाल भारत में पेश किया है। इसकी कीमतों का खुलासा मार्च 2026 में किए जाने की संभावना है, जबकि इसकी बुकिंग अभी से शुरू कर दी गई है। लॉन्च के बाद Skoda Kushaq Facelift का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी SUVs से होगा।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News