Best Cars: 15 लाख रुपए के अंदर मिल रहीं ये 5 बेस्ट कारें, इनमें मिलेंगे प्रीमियम फीचर

कई कार कंपनियों ने 2026 में अपनी लाइन-अप को अपडेट करते हुए सनरूफ या पैनोरमिक सनरूफ वाले मॉडल पेश किए हैं। इनकी कीमत ₹15 लाख (एक्स-शोरूम) के अंदर होगी।

Updated On 2026-01-13 19:11:00 IST

15 लाख रुपए के अंदर मिल रहीं ये 5 बेस्ट कारें

Best Cars: एक समय सनरूफ सिर्फ लग्जरी कारों तक सीमित मानी जाती थी, लेकिन अब यह फीचर मिड-सेगमेंट कार खरीदारों की भी पहली पसंद बन चुका है। साल 2026 में कई कार कंपनियों ने अपनी लाइन-अप को अपडेट करते हुए ऐसे मॉडल पेश किए हैं, जिनमें ₹15 लाख (एक्स-शोरूम) के अंदर सनरूफ या पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। अगर आप भी बजट में ओपन-एयर ड्राइव का मजा लेना चाहते हैं, तो ये कारें आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं।

1. Tata Sierra

टाटा सिएरा भारतीय बाजार की नई SUV में से एक है। इसके Pure+ वेरिएंट से ही पैनोरमिक सनरूफ की सुविधा मिलती है। इसकी अनुमानित कीमत ₹14.49 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। अपने सेगमेंट में सबसे बड़े सनरूफ के चलते यह SUV प्रतिद्वंद्वियों से अलग पहचान बनाती है।

2. MG Hector 2026 Facelift

MG Hector के 2026 फेसलिफ्ट में नया एक्सटीरियर और अपग्रेडेड इंटीरियर दिया गया है। इसके Select Pro ट्रिम में पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। इसकी कीमत करीब ₹14 लाख (एक्स-शोरूम) है और यह आरामदायक केबिन के साथ दमदार रोड प्रेजेंस देती है।

3. Maruti Suzuki Victoris

यह मारुति का नया प्रीमियम मॉडल है, जिसे मिड-सेगमेंट ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है। ZXI (O) वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। इसकी कीमत करीब ₹14.08 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसमें पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन के विकल्प भी मिलते हैं।

4. Hyundai Creta

हुंडई क्रेटा अब भी खरीदारों की पहली पसंद बनी हुई है। इसके EX(O) वेरिएंट से ही पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। कीमत करीब ₹12.58 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। भरोसेमंद ब्रांड और आधुनिक फीचर्स इसे मजबूत विकल्प बनाते हैं।

5. Honda Elevate

Honda Elevate के VX और VX Apex Edition वेरिएंट में सिंगल-पेन सनरूफ मिलता है। इसकी कीमत ₹15 लाख से कम है, जिससे यह एक वैल्यू-फॉर-मनी SUV बन जाती है।

कीमतें और फीचर्स शहर, राज्य और डीलर के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। खरीद से पहले नजदीकी शोरूम से जानकारी जरूर कन्फर्म करें।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News