Yamaha Bikes: यामाहा R15 और R15M विदेश में चार नए कलर के साथ लॉन्च, जानें डिटेल्स

Yamaha Bikes: यामहा R15 के लिए 3 नए रंग- टेक ब्लैक, आइकॉन ब्लू और एग्रेसिव ग्रे है, जबकि R15M के लिए एक नया कलर- आइकॉन परफॉर्मेंस है।

By :  Desk
Updated On 2024-08-19 18:55:00 IST
Yamaha R15M Bike

Yamaha Bikes: यामाहा ने 2025 के लिए अपनी पॉपुलर स्पोर्टबाइक R15 और R15M को इंडोनेशिया में नए रंगों के साथ लॉन्च किया है। ये बाइक मैकेनिकली बिल्कुल वैसी ही हैं, जैसी भारत में मिलती हैं, लेकिन अब इन्हें नए रंगों में पेश किया गया है। ये कलर जल्द ही भारत में उपलब्ध हो सकते हैं।

कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं, सिर्फ नए रंग
यामाहा ने R15 और R15M के लिए कुल चार नए रंग पेश किए हैं। R15 को टेक ब्लैक, आइकॉन ब्लू और एग्रेसिव ग्रे रंगों में पेश किया गया है, जबकि R15M में आइकॉन परफॉर्मेंस का नया शेड मिला है। इन बाइक्स में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है, क्योंकि ये पहले से ही कई एडवांस फीचर्स के साथ आती हैं।

यामाहा R15 और R15M पावरट्रेन डिटेल
R15 और R15M बाइक्स में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 10,000rpm पर 18.4hp और 7,500rpm पर 14.2Nm का पावर आउटपुट देता है। ब्रेकिंग के लिए दोनों सिरों पर सिंगल डिस्क ब्रेक्स और ड्यूल-चैनल ABS दिए गए हैं। बाइक्स का सीट हाइट 815mm है, ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm है, इनका वजन 141 किलोग्राम है और फ्यूल टैंक की क्षमता 11 लीटर है।

यामाहा R15 और R15M प्राइस डिटेल
R15 और R15M में मुख्य अंतर उनके कॉस्मेटिक बदलावों में है। भारत में R15 की कीमत 1.83 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है और R15M की कीमत 1.98 लाख रुपए तक जाती है। ये दोनों बाइक KTM RC 200, बजाज पल्सर RS 200 और सुजुकी गिक्सर SF 250 जैसी दमदार मोटरसाइकिलों को टक्कर देती हैं।

Similar News