TVS Jupiter: 11 साल पहले लॉन्च हुए जूपिटर का नया रिकॉर्ड, ऐसे बना देश का नंबर 2 बेस्ट सेलर स्कूटर?

TVS Jupiter: टीवीएस मोटर ने 2013 में जूपिटर स्कूटर लॉन्च था। अभी यह 110cc और 125cc इंजन में उपलब्ध है और होंडा एक्टिवा के बाद भारत में दूसरा सबसे लोकप्रिय स्कूटर है।

By :  Desk
Updated On 2024-08-23 20:48:00 IST
TVS Jupiter Scooter

TVS Jupiter: टीवीएस जूपिटर स्कूटर अगले महीने अपनी 11वीं सालगिरह मनाएगा। यह भारत में दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है, कंपनी ने इसे सितंबर 2013 में लॉन्च किया था। जिसके बाद से जुलाई 2024 तक इस लोकप्रिय स्कूटर जुपिटर ने एक और मील का पत्थर पार करते हुए 67 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा छू लिया है। शुरुआत में टीवीएस ने जूपिटर को 110cc मॉडल के रूप में पेश किया गया था, फिर 2021 में इसे 125cc वेरिएंट मिला। TVS जूपिटर भारत में होंडा एक्टिवा के बाद दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है।

TVS Jupiter 2013 में हुआ था लॉन्च
TVS का जुपिटर कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। FY2024 में इसने 84,48,63 यूनिट्स की बिक्री करके एक नया रिकॉर्ड बनाया, जो इससे पहले FY2018 में 81,09,16 यूनिट्स था। इसने अन्य मॉडलों जैसे Raider 125, XL100 मोपेड, Apache रेंज और Ntorq 125 को भी बिक्री में पीछे छोड़ दिया।

वित्त वर्ष में जूपिटर की बिक्री में तेजी
चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में TVS ने 2,99,687 जुपिटर स्कूटर डीलरशिप्स को भेजे, जो पिछले साल की इसी अवधि में 2,47,972 यूनिट्स से 21 प्रतिशत अधिक है। TVS ने लॉन्च के बाद से 80 हजार से ज्यादा जुपिटर स्कूटरों का निर्यात भी किया है।

स्कूटर मार्केट शेयर में बड़ी छलांग
जुपिटर ने TVS को भारत के स्कूटर बाजार में 25 प्रतिशत का मार्केट शेयर हासिल करने में मदद की है, जो वित्त वर्ष 2024 में होंडा के 43 प्रतिशत के बाद दूसरे स्थान पर है। FY2014 से जुलाई 2024 तक TVS की कुल 10.8 मिलियन स्कूटरों की बिक्री में से जुपिटर का 6.73 मिलियन यूनिट्स का योगदान है, जो कंपनी के स्कूटर बिक्री में 62 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है।

(मंजू कुमारी)
 

Similar News