2025 Toyota Camry: 11 दिसंबर को टोयोटा लॉन्च करेगी नई हाइब्रिड सेडान, जानें फीचर्स में क्या हैं अपडेट्स?

Toyota Camry: कैमरी अपने पुराने मॉडल का रिफ्रेश्ड वर्जन है। इसमें पहले से अधिक शार्प और मॉडर्न बाहरी डिज़ाइन मिलेगा। इंटीरियर में बड़े बदलाव किए गए, जिसमें मॉडर्न डैशबोर्ड शामिल है।

By :  Desk
Updated On 2024-11-18 20:47:00 IST
2025 Toyota Camry Hybride Sedan

Toyota Camry: टोयोटा इंडिया अपनी बहुप्रतीक्षित नई कैमरी हाइब्रिड सेडान 11 दिसंबर को भारत में लॉन्च करेगी। इसे एक साल पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। 2025 टोयोटा कैमरी वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी 9वीं जनरेशन में है, जिसमें बाहरी और आंतरिक बदलाव किए गए हैं, साथ ही नई सुविधाओं और तकनीकों को भी जोड़ा गया है।

यह पहली बार होगा जब 5 साल से अधिक समय में इस सेडान को भारत में एक बड़ा अपडेट मिलेगा। ग्लोबल लेवल पर SUV की बढ़ती लोकप्रियता के कारण हाल के वर्षों में Toyota Camry की बिक्री में गिरावट आई है। कंपनी को उम्मीद है कि इस अपडेट के बाद बिक्री में सुधार होगा।

2025 Toyota Camry: डिजाइन और फीचर्स

  • कैमरी अपने पुराने मॉडल का एक रिफ्रेश्ड वर्जन है। इसमें पहले से अधिक शार्प और मॉडर्न बाहरी डिज़ाइन दिया गया है। इंटीरियर में भी बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं, जिसमें आधुनिक डैशबोर्ड शामिल है। इसके फीचर्स में स्टैण्डर्ड 8 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एक छोटी डिजिटल स्क्रीन शामिल है। 
  • वहीं, टॉप वेरिएंट में 12.3 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम और 12.3 इंच की पूरी तरह से डिजिटल यूनिट दी गई है। अन्य वैश्विक-स्पेक फीचर्स में 9-स्पीकर जेबीएल ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें, 360-डिग्री कैमरा, टोयोटा सेंस 3.0 सिक्योरिटी सर्विस, 500 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। 

ये भी पढ़ें... 2 साल में 1 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंच गई टोयोटा की दमदार SUV, माइलेज भी 30KM

2025 Toyota Camry: पावरट्रेन
यूएस-स्पेक 2025 कैमरी में दो हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्प मिलते हैं। फ्रंट-व्हील-ड्राइव (FWD) मॉडल- इसमें 2.5-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ जुड़ा है। यह सेटअप संयुक्त रूप से 225 hp की पावर देता है। दूसरा ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) वर्जन- इसमें एक तीसरी इलेक्ट्रिक मोटर भी जोड़ी गई है, जिससे पावर 232 hp तक बढ़ जाती है। दोनों वेरिएंट में CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन स्टैण्डर्ड है। भारत में 2025 कैमरी को केवल FWD सेटअप के साथ पेश किया जाएगा, जबकि AWD कॉन्फिगरेशन को छोड़ दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें... टोयोटा ने 3 कारों का स्पेशल एक्सेसरीज पैक लॉन्च किया, 1 लाख का डिस्काउंट भी दे रही

2025 Toyota Camry: प्राइस 
वर्तमान में कैमरी हाइब्रिड की कीमत 46.20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। आने वाले 2025 मॉडल की कीमत में भी बढ़ोतरी की संभावना है, जो इसे और अधिक प्रीमियम बनाएगी। टोयोटा की इस नई कैमरी के लॉन्च से सेडान सेगमेंट में नए स्टैंडर्ड सेट करने की उम्मीद है।

(मंजू कुमारी)
 

Similar News