Auto Sales: नवंबर में Tata Motors की शानदार बिक्री, इलेक्ट्रिक कारों और एसयूवी की डिमांड बढ़ने से फायदा

Auto Sales: टाटा मोटर्स के प्रयासों से भारतीय ईवी बाजार में नई क्रांति आने की संभावना है और कंपनी अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखने के लिए तैयार है।

By :  Desk
Updated On 2024-12-02 18:34:00 IST
Tata Motors November 2024 Sales Report

Auto Sales:  टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नवंबर 2024 में अपनी बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया। किफायती एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारों की दमदार मांग ने कंपनी को इस उपलब्धि तक पहुंचाया। आइए, कंपनी की नवंबर 2024 की सेल्स रिपोर्ट (Sales Report) पर एक नजर डालते हैं।

नवंबर 2024: बिक्री में बढ़ोतरी

  • टाटा मोटर्स ने पिछले महीने नवंबर में कुल 74,753 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो नवंबर 2023 में हुई 74,172 यूनिट्स की बिक्री से थोड़ी ज्यादा है। यह मामूली लेकिन पॉजिटिव ग्रोथ की ओर इशारा करती है।
  • पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री नवंबर में 47,063 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 46,068 यूनिट्स से 2% ज्यादा है। केवल पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री पर नजर डालें, तो यह आंकड़ा 47,117 यूनिट्स तक पहुंच गया, जो 2023 के इसी महीने में 46,143 यूनिट था।

ये भी पढ़ें...पुरानी कार के नो-क्लेम-बोनस से नई कार के बीमा में होगी 50% तक की बचत, जानें प्रोसेस 

इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड
टाटा मोटर्स ने नवंबर 2024 में 5,202 यूनिट इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की, जो नवंबर 2023 में बेची गई 4,761 यूनिट्स से 9% की सालाना बढ़ोतरी को दर्शाता है। कंपनी के ईवी लाइनअप में  Curvv EV , Nexon EV, Punch EV, Tigor EV और Tiago EV शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...इस सस्ती SUV के सभी वैरिएंट की कीमतें रिलीज, यहां फटाफटा देख लें लिस्ट
 

टाटा के ईवी पोर्टफोलियो का विस्तार
टाटा मोटर्स अपने इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। कंपनी ने साल 2025 में दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की योजना बनाई है। इनमें से Tata Harrier EV के 2025 की पहली तिमाही में बाजार में आने की उम्मीद है, जबकि बहुप्रतीक्षित Tata Sierra EV को साल के अंत तक पेश की जा सकती है। इन मॉडलों के लॉन्च से टाटा मोटर्स अपने ईवी पोर्टफोलियो को और भी व्यापक बनाने के साथ ईवी बाजार में अपनी मजबूती को और बढ़ाएगी।

(मंजू कुमारी)
 

Similar News