Tata Curvv EV VS MG ZS EV: किस इलेक्ट्रिक कार पर करें ज्यादा भरोसा?

Tata Curvv EV VS MG ZS EV: टाटा मोटर्स ने अपनी नई Curvv EV कार को भारत में लॉन्च कर दी है। यह इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV को टक्कर देती है। जानिए दोनों कार की कीमत-फीचर्स...

Updated On 2024-08-08 17:24:00 IST
Tata Curvv EV VS MG ZS EV: कौन सबसे ज्यादा बेहतरीन?

Tata Curvv EV VS MG ZS EV: भारतीय इलेक्ट्रिक बाजार में जबरदस्त तरीके से विकास कर रही है। इसी कड़ी में दिग्गज ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी नई Tata Curvv EV को लॉन्च करके मुकाबले को और भी कड़ा कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV को टक्कर देती है। ऐसे में अगर आप एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं और इन दो कारों में से किसी एक का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं, तो यहां हम दोनों की कीमत और फीचर्स की तुलना कर रहे हैं। जिसके बाद आप आसानी से अपने लिए एक बेस्ट कार का चुनाव कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं...

Tata Curvv EV VS MG ZS EV: दोनों इलेक्ट्रिक कारों की रेंज
सबसे पहले नई लॉन्च Tata Curvv EV की बात करें तो कंपनी ने इसे दो बैटरी पैक विकल्पों में पेश की है। इसका 45 kWh वाला बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने के बाद 502 किलोमीटर की रेंज प्रदान करतका है, जबकि 55 kWh का बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 585 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है। हालांकि, असल में इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज 400-450 किलोमीटर है।

दूसरी ओर, MG ZS EV 50.3 kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 461 किलोमीटर की रेंज प्रदान कर सकती है।

Tata Curvv EV Vs MG ZS EV: इलेक्ट्रिक कारों की कीमत
MG ZS EV की एक्स-शोरूम कीमत 18.9 लाख रुपए से शुरू होकर 25.4 लाख रुपए तक जाती है। यानी MG ZS EV की तुलना में टाटा कर्व ईवी अधिक किफायती है।

दूसरी तरफ, टाटा कर्व ईवी के 45 kWh वाले बैटरी पैक की कीमत 17.49 लाख रुपए से शुरू होकर 19.29 लाख रुपए तक जाती है। जबकि, 55 kWh मॉडल की कीमत 19.25 लाख रुपए से 21.99 लाख रुपए के बीच है।

Tata Curvv EV VS MG ZS EV: दोनों इलेक्ट्रिक कारों के फीचर्स
MG ZS EV में भी 360-डिग्री कैमरा है। हालांकि, इसमें टाटी कर्व की तुलना में थोड़ी छोटी 10.1-इंच की स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा, इसमें एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी फीचर्स हैं।

टाटा कर्व ईवी में 12.3-इंच डिस्प्ले और वेंटिलेटेड सीट्स के साथ आती है। इसके अलावा, इसमें 360-डिग्री कैमरा और एक अलग तरह का शिफ्टर और फ्रंक मिलता है।

Tata Curvv EV VS MG ZS EV: कौन सबसे बेहतर?
अगर आप एक लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए MG ZS EV एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, यदि आप एक किफायती कार चाहते हैं, तो Tata Curvv EV बेहतरीन विकल्प है। अंत में, आपकी जरूरत और बजट के आधार पर ही सही फैसला लिया जा सकता है।

Similar News