Royal Enfield Sales: नवंबर में कंपनी के लिए क्लासिक 350 रही बेस्ट सेलर, जानिए कितने लोगों ने खरीदा
रॉयल एनफील्ड ने अपनी नवंबर सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी ने नवंबर 2024 में कुल 72,236 यूनिट बेचीं। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 75,137 यूनिट का था।
Royal Enfield Sales Breakup November 2024: रॉयल एनफील्ड ने अपनी नवंबर सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी भारतीय बाजार में क्लासिक 350, बुलेट 350, हंटर 350, मेटियोर 350, 650 ट्विन्स, हिमालयन, गुरिल्ला, सुपर मेटियोर और शॉटगन बेच रही है। बीते महीने इन सभी में कंपनी के लिए जिस मॉडल का बोलबाला रहा उसमें क्लासिक 350 सबसे ऊपर रही। इस मॉडल के पास कंपनी की कुल सेल्स का कुल 38% मार्केट शेयर रहा। कंपनी ने नवंबर 2024 में कुल 72,236 यूनिट बेचीं। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 75,137 यूनिट का था। यानी इसकी 2,901 यूनिट कम बिकीं और इसे 3.86% की ईयरली डिग्रोथ मिली।
क्लासिक 350 की नवंबर 2024 में 27,514 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 30,264 यूनिट का था। यानी इसकी 2,750 यूनिट कम बिकीं और इसे 9.09% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इसके पास कुल 38.09% मार्केट शेयर रहा। बुलेट 350 की नवंबर 2024 में 16,193 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 17,450 यूनिट का था। यानी इसकी 1,257 यूनिट कम बिकीं और इसे 7.2% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इसके पास कुल 22.42% मार्केट शेयर रहा।
ये भी पढ़ें... कंपनी ऑटो एक्सपो में ला रही ये 2 नई कार, इसमें एक सस्ती हैचबैक दूसरी सेडान
हंटर 350 की नवंबर 2024 में 15,229 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 14,176 यूनिट का था। यानी इसकी 1,053 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 7.43% की ईयरली ग्रोथ मिली। इसके पास कुल 21.08% मार्केट शेयर रहा। मेटियोर 350 की नवंबर 2024 में 7,181 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 8,051 यूनिट का था। यानी इसकी 870 यूनिट कम बिकीं और इसे 10.81% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इसके पास कुल 9.94% मार्केट शेयर रहा।
650 ट्विन्स की नवंबर 2024 में 2,974 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 2,112 यूनिट का था। यानी इसकी 862 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 40.81% की ईयरली ग्रोथ मिली। इसके पास कुल 4.12% मार्केट शेयर रहा। हिमालयन की नवंबर 2024 में 1,534 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 1,814 यूनिट का था। यानी इसकी 280 यूनिट कम बिकीं और इसे 15.44% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इसके पास कुल 2.12% मार्केट शेयर रहा।
ये भी पढ़ें... कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की नई सीरीज लॉन्च की, सिंगल चार्ज पर 153Km की रेंज
गुरिल्ला की नवंबर 2024 में 797 यूनिट बिकीं। इसके पास कुल 1.1% मार्केट शेयर रहा। सुपर मेटियोर की नवंबर 2024 में 585 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 1,270 यूनिट का था। यानी इसकी 685 यूनिट कम बिकीं और इसे 53.94% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इसके पास कुल 0.81% मार्केट शेयर रहा। शॉटगन की नवंबर 2024 में 229 यूनिट बिकीं। इसके पास कुल 0.32% मार्केट शेयर रहा।
(मंजू कुमारी)