New SUV: नई फोर्ड Equator SUV पेश, जानें कब भारत में होगी लॉन्च, क्या होगी कीमत?

New Ford SUV: इक्वेटर एसयूवी ब्रांड की ग्लोबल लाइन-अप में एवरेस्ट से ऊपर है। फोर्ड ने इसमें बड़ा बदलाव करते हुए प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन को शामिल किया है।

By :  Desk
Updated On 2024-05-19 22:16:00 IST

New Ford SUV: ऑटो कंपनी फोर्ड जल्द ही अपनी अपडेटेड Equator SUV को विदेशों में पेश करेगी। इक्वेटर अमेरिकी ब्रांड की ग्लोबल लाइन-अप में Ford Everest (Endeavour) से ऊपर है। यह चीन में JMC-Ford JV प्लांट में तैयार की गई है। कंपनी ने इसमें सबसे बड़ा बदलाव करते हुए अब प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्प को शामिल किया है। इसकी कीमतों को लेकर अपडेट जल्द मिलने की संभावना है।

Ford Equator SUV में क्या नया? 
फोर्ड ने अभी तक आधिकारिक रूप से Equator SUV की लॉन्चिंग नहीं की है, लेकिन ऑनलाइन आई तस्वीरों से यह जानकारी मिलती है कि इसमें क्या-क्या नया होगा। अपडेटेड इक्वेटर में एक छोटी ग्रिल, एक स्लीक दिखने वाला LED लाइट सेटअप और नया इंटेक फ्रंट बम्पर मिलेगा। रियल पार्ट में एक LED लाइट सेटअप और नया दिखने वाला बम्पर शामिल है। एसयूवी नये एलॉय व्हील मिलेंगे। इस नई एसयूवी के इंटीरियर की तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आई हैं। लेकिन उम्मीद है कि इसमें Evos की 27 इंच इंफोटेनमेंट यूनिट मिले। 

Ford Equator SUV पावरट्रेन डिटेल
डिज़ाइन ट्वीक्स के अलावा फोर्ड की इस एसयूवी में अब एक प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन भी मिलेगा। जो एक 150hp, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, 82hp इलेक्ट्रिक मोटर और CATL द्वारा बैटरी पैक को 218hp कुल आउटपुट के लिए जोड़ता है। इसमें एक 170hp, 260Nm, 1.5-लीटर इकोबूस्ट पेट्रोल पावरप्लांट भी मिलेगा। कंपनी ने 2.0-लीटर EcoBoost इंजन का इस्तेमाल बंद कर दिया है। 

भारत में Ford Equator SUV की लॉन्चिंग कब?  
Mahindra के साथ रास्ता अलग होने के बाद फोर्ड ने टेरेटरी पर आधारित स्वयं के C-सेगमेंट एसयूवी की भारत के लिए मैन्यूफ्रैक्चरिंग की थी। लेकिन कंपनी ने भारत से बाहर निकलने के बाद नई C-सेगमेंट एसयूवी के डेवलपमेंट को और नहीं बढ़ाया है।
 
(मंजू कुमारी) 

Similar News