MG Windsor: इस कार को मिला 'ग्रीन कार ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड; BMW और BYD रहीं इससे पीछे

MG विंडसर EV इंडियन ग्रीन कार ऑफ द ईयर 2025 का अवॉर्ड हासिल करने में कामयाब रही। इसने कैटेगरी में BMW और BYD जैसी कंपनी को भी पीछे छोड़ दिया।

By :  Desk
Updated On 2025-01-11 13:17:00 IST
MG Windsor

MG Windsor wins Indian Green Car of the Year 2025: देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार MG विंडसर EV इंडियन ग्रीन कार ऑफ द ईयर 2025 का अवॉर्ड हासिल करने में कामयाब रही। इसने कैटेगरी में BMW और BYD जैसी कंपनी को भी पीछे छोड़ दिया। इस कैटेगरी में दूसरे स्थान पर BMW i5 और तीसरे स्थान पर BYD सील रही। यह ICOTY के लिए एमजी की पहली जीत भी है। इसने 157 पॉइंट हासिल किए। जबकि BMW i5 ने 99 पॉइंट और BYD सील ने 87 पॉइंट हासिल किए। बता दें कि लॉन्च के बाद से ही ये भारतीय बाजार में नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है।

MG विंडसर EV खरीदना 50 हजार महंगा हुआ

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार के सभी एक्साइट, एक्सक्लूसिव और एसेंस वैरिएंट को महंगा कर दिया है। इसकी कीमत में करीब 50,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। एक्साइट की पुरानी कीमत 13.50 लाख थी, जो अब 14 लाख हो गई है। एक्सक्लूसिव की कीमत 14.50 लाख थी, जो अब 15 लाख हो गई है। वहीं, एसेन्स की कीमत 15.50 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 16 लाख हो गई है।

ये भी पढ़ें... क्रेटा, विटारा, सेल्टोस को टक्कर देने आ गई ये नई SUV, जानिए कीमत

दूसी तरफ बात करें इसके बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान की तो पहले इसकी कीमत 3.50 लाख रुपए थी, जो बढ़कर 3.90 रुपए हो गई है। ऐसे में अब एक्साइट की नई एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए, एक्सक्लूसिव की नई एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए और एसेन्स की नई एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपए हो गई है। सभी कीमतें लागू भी कर दी गई हैं।

MG विंडसर EV के फीचर्स 
2024 में लॉन्च होने वाली विंडसर MG की प्रीमियम CUV है। इसे 3 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इसमें 38kWh बैटरी पैक है, जो 332Km की रेंज देता है। इसमें एक सिंगल FWD मोटर है जो 134bhp और 200Nm का जनरेट करती है। टॉप-स्पेक वैरिएंट में लेवल-2 ADAS, रियर AC वेंट के साथ क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल डिजिटल स्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक ग्लास रूफ, 360-डिग्री कैमरा और एक बहुत ही व्यापक कनेक्टेड कार सूट जैसे फीचर्स दिए हैं।

ये भी पढ़ें... पुरानी कीमत में ज्यादा फीचर्स के साथ नया मॉडल लॉन्च, सनरूफ वैरिएंट भी हुआ सस्ता

MG विंडसर EV की सेफ्टी
इस इलेक्ट्रिक कार में कई लैंग्वेज में नॉइज कंट्रोलर, जियो ऐप्स और कनेक्टिविटी, TPMS, 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD और एक फुल LED लाइट दी है। इसमें शानदार सीटबैक ऑप्शन है, जो इलेक्ट्रिकली 135 डिग्री तक झुक सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 13.50 लाख से 15.50 लाख रुपए तक हैं। इसने अपने सेगमेंट में टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा XUV400को भी पीछे छोड़ दिया।

(मंजू कुमारी)

Similar News