MG Motor Sales: बिक्री के मामले में भी कहर बरपा रही एमजी की ये इलेक्ट्रिक कार, 331 km रेंज के साथ धांसू फीचर्स

MG Motor Sales: विंडसर ईवी ने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय बाजार में पकड़ मजबूत की है। हालांकि, Hector, Astor, और Gloster जैसे मॉडल्स की बिक्री में गिरावट कंपनी के लिए चिंता का विषय हो सकती है।

By :  Desk
Updated On 2024-12-12 22:09:00 IST
MG Motor Sales

MG Motor Sales: एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने घरेलू बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। नवंबर 2024 में कंपनी ने कई नई गाड़ियों की बंपर सेल की, जिनमें MG Windsor EV ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि Gloster बिक्री के मामले में सबसे पीछे रही। आइए, एमजी की मॉडल-वाइज सेल पर एक नज़र डालते हैं।

1) MG Windsor EV
इसी साल सितंबर में लॉन्च हुई Windsor EV कंपनी के लिए गेम चेंजर साबित हुई है। नवंबर 2024 में इसे कुल 3,144 ग्राहक मिले, जो कंपनी की कुल बिक्री का आधे से ज्यादा हिस्सा है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख है, जिसमें बैटरी की कीमत शामिल नहीं है।
 
2) MG Hector
एमजी हेक्टर बिक्री के मामले में दूसरे स्थान पर रही। इसे नवंबर 2024 में 1106 ग्राहक मिले। हालांकि, पिछले साल इसी महीने इसकी 2130 यूनिट बिकी थीं, जिससे SUV की बिक्री में 48% की गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें...Volvo की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को क्रैश टेस्ट में मिले 5*, जल्द भारत में कर सकती है डेब्यू

3) MG Comet
देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में शामिल एमजी कॉमेट को नवंबर 2024 में मात्र 600 नए ग्राहक मिले। वहीं, नवंबर 2023 में इसकी 698 यूनिट बिकी थीं, जिससे बिक्री में 14% की कमी आई है।

4) MG Astor
स्मार्ट एसयूवी मानी जा रही एमजी एस्टर को पिछले महीने 548 ग्राहक मिले। जबकि नवंबर 2023 में इसकी 698 यूनिट बिकी थीं, जिससे बिक्री में 24.52% की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी इस मॉडल का इलेक्ट्रिक वर्जन भी पेश करती है।

5) MG ZS EV
एमजी मोटर की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ZS EV ने नवंबर 2024 में 483 यूनिट की बिक्री दर्ज की। यह आंकड़ा नवंबर 2023 में बिकी 428 यूनिट से 12.85% की वृद्धि को दर्शाता है।

 ये भी पढ़ें...सिंगल चार्ज पर 520Km दौड़ेगी ये नई इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स की डिटेल आई सामने

6) MG Gloster
फुल-साइज एसयूवी Gloster को नवंबर 2024 में 138 ग्राहक मिले। पिछले साल इसी महीने इसकी 172 यूनिट बिकी थीं, जिससे बिक्री में 19.77% की गिरावट हुई है।

(मंजू कुमारी)
 

Similar News