Hero Karizma: कंपनी इस मोटरसाइकिल का XMR 250 मॉडल ला रहा, EICMA 2024 में किया था पेश

हीरो मोटरसाइकिल अपनी पॉपुलर बाइक करिज्मा के पोर्टफोलियो को बढ़ाने का प्लान कर रही है। दरअसल, करिज्मा XMR 250 का लॉन्च आने वाले दिनों में कभी भी हो सकती है।;

By :  Desk
Update:2025-04-04 15:30 IST
Hero Karizma XMR 250Hero Karizma XMR 250
  • whatsapp icon

Hero Karizma XMR 250 launch expected: हीरो मोटरसाइकिल अपनी पॉपुलर बाइक करिज्मा के पोर्टफोलियो को बढ़ाने का प्लान कर रही है। दरअसल, करिज्मा XMR 250 का लॉन्च आने वाले दिनों में कभी भी हो सकती है। खबर है कि हीरो अपने नए लॉन्च एक्सट्रीम 250R और एक्सप्लस 210 की स्पीड को आगे बढ़ाते हुए करिज्मा XMR 250 को लॉन्च करने की प्लानिंग बना रही है। नई हीरो करिज्मा को EICMA 2024 में पेश किया गया था। ये एक शानदार दिखने वाली और अच्छी स्टाइल वाली मोटरसाइकिल है।

डुअल-चैनल ABS मिलेगा
हीरो करिज्मा 210 का थोड़ा बदला हुआ वर्जन लगता है, लेकिन बाइक पर सफेद और लाल रंग इसकी विजुअल अपील को बढ़ाते हैं। बाइक में 250cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है, जो 30bhp और 25Nm बनाता है। यह छह-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह वही यूनिट है जो नई एक्सट्रीम 250R में देखी गई है। फीचर्स की बात करें तो हीरो करिज्मा XMR 250 में फुल LED इल्यूमिनेशन, TFT, डुअल-चैनल ABS और इंटीग्रेटेड स्टार्टर स्विच दिया गया है।

ये भी पढ़ें... हाइड्रोजन से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार, 5 मिनट में रिचार्ज होकर 700Km तक दौड़ेगी

17-इंच के व्हील मिलेंगे
इसके बॉडीवर्क के नीचे एक स्टील फ्रेम है जिसे USD फोर्क और मोनोशॉक द्वारा सस्पेंड किया गया है। बाइक 17-इंच के पहियों पर चलती है जिसमें ट्यूबलेस टायर लगे हैं। वहीं, ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद बाइक का मुकाबला सुजुकी गिक्सर SF 250 से होगा। फिलहाल इसकी लॉन्च की सटीक डेट सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें... इस महीने अमेज, सिटी और एलिवेट खरीदने पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट, देखें डिटेल

करिज्मा 210 की सेल्स जीरो
फरवरी 2025 में हीरो स्प्लेंडर को 2 लाख से ज्यादा ग्राहक मिले। इस दौरान कंपनी की धांसू मोटरसाइकिल हीरो करिज्मा 210 को निराशा हाथ लगी। दरअसल, करिज्मा 210 को एक भी ग्राहक नहीं मिला। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी 2024 में करिज्मा 210 को कुल 2,128 लोगों ने खरीदा था। उससे भी ज्यादा चौंकाने वाला बात ये है कि नवंबर 2024 के बाद से इस मोटरसाइकिल की एक भी यूनिट नहीं बिकी। 

(मंजू कुमारी)
 

Similar News