eBikeGo: E2W स्टार्टअप ने Muvi 125 5G इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा उठाया, जानें डिटेल

eBikeGo: इलेक्ट्रिक स्कूटर Muvi 125 5G एक बार चार्ज करने पर 100 किमी से ज्यादा की रेंज प्रदान करता है।

By :  Desk
Updated On 2024-06-30 22:39:00 IST
Muvi 125 5G Electric Scooter

eBikeGo: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाले स्टार्टअप eBikeGo ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप ई-स्कूटर मॉडल Muvi 125 5G से पर्दा उठा लिया है। Muvi 125 5G का डिज़ाइन भारत के किसी भी इलाके के लिए बिल्कुल अनुकूल है, जिसे भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों और मांगों को समझने के लिए पेटाबाइट डेटा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

फास्ट चार्जिंग के साथ स्मार्ट डिस्प्ले डैशबोर्ड
इसमें लगी 5 kWh बैटरी से स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 100 किमी से ज्यादा की रेंज देता है। Muvi 125 5G में फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी, जो रातभर चार्ज करने वाली अन्य बैटरियों के मुकाबले स्कूटर को सिर्फ 3 घंटे में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में सक्षम है। इसमें मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी के साथ स्मार्ट एलईडी डिजिटल डिस्प्ले डैशबोर्ड की सुविधा मिलने वाली है। 

eBikeGo के फाउंडर ने स्कूटर पर क्या कहा?
eBikeGo के फाउंडर और सीईओ डॉ. इरफान खान ने कहा कि eBikeGo में हम उन्नत, टिकाऊ परिवहन समाधान पेश करके देश में अर्बन मोबिलिटी में क्रांति लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Muvi 125 5G इनोवेशन के प्रति हमारे समर्पण और भारतीय उपभोक्ताओं की अनूठी जरूरतों को समझने का एक प्रमाण है।

पर्यावरण-अनुकूल परिवहन का विकल्प मिलेगा
eBikeGo का Muvi 125 5G इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में एक शानदार पहल है। अपने एडवांस फीचर्स और स्टेबिलिटी पर ध्यान केंद्रित करने के साथ इसमें शहरी गतिशीलता को बदलने और भारत में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन विकल्पों को बढ़ावा देने की क्षमता है।

(मंजू कुमारी) 
 

Similar News