Mercedes SUV: नए साल में मर्सडीज की धमाकेदार शुरुआत, भारत में उतारीं 2 लग्जरी SUVs
मर्सडीज-बेंज इंडिया नए साल 2026 में लोकल मैन्युफैक्चरिंग, MB.CHARGE Public चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और कस्टमर सर्विस नेटवर्क को मजबूत करने पर फोकस करेगी।
भारत में मर्सडीज की धमाकेदार शुरुआत उतारीं 2 लग्जरी SUVs
Mercedes SUV: लग्जरी कार निर्माता Mercedes-Benz India ने भारतीय बाजार में साल की शुरुआत दो नई प्रीमियम SUVs के साथ की है। कंपनी ने Mercedes-Maybach GLS और Mercedes EQS SUV 580 4MATIC को लॉन्च किया है। इसके साथ ही Mercedes-Benz ने यह भी घोषणा की है कि 2026 तक भारत में 12 नए प्रोडक्ट्स पेश किए जाएंगे। कंपनी लोकल मैन्युफैक्चरिंग, MB.CHARGE Public चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और कस्टमर सर्विस नेटवर्क को मजबूत करने पर भी फोकस करेगी। 2026 तक 36 नए लग्जरी टचप्वाइंट्स खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
Mercedes-Maybach GLS: अल्टीमेट लग्जरी SUV
इसमें 3,982 cc का दमदार V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 557 hp की पावर और 250 Nm से ज्यादा का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 9G-TRONIC ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। यह SUV सिर्फ 4.9 सेकंड में 0–100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 km/h है। भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.75 करोड़ रुपये रखी गई है।
Mercedes EQS SUV: फुली इलेक्ट्रिक लग्जरी
Mercedes-Benz ने EQS SUV 580 (7-सीटर) और EQS SUV 450 (5-सीटर) को भी पेश किया है। ये दोनों ही इलेक्ट्रिक SUVs 122 kWh बैटरी पैक के साथ आती हैं और 200 kW DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 31 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती हैं।
EQS SUV 450 की ARAI सर्टिफाइड रेंज 775 किमी और EQS SUV 580 की 809 किमी है। कीमत की बात करें तो EQS SUV 450 की एक्स-शोरूम कीमत 1.34 करोड़ रुपये और EQS SUV 580 की 1.48 करोड़ रुपये है।
इसमें क्या है खास?
EQS SUV 450 में अब AMG Line, AMG मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स और रियर सीट वेंटिलेशन जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं। वहीं EQS SUV 580 अब लोकप्रिय 7-सीट कॉन्फिगरेशन के साथ लौट आई है, जो फैमिली यूज के लिए बेहतर विकल्प बनती है। बेहतर कम्फर्ट के लिए इसमें एक्टिव रियर सीट वेंटिलेशन भी जोड़ा गया है, हालांकि स्पेस ऑप्टिमाइजेशन के चलते Energizing Air Control Plus और स्पेयर व्हील की सुविधा इसमें नहीं दी गई है।
(मंजू कुमारी)