Mahindra SUV: महिंद्रा ने शुरू की XUV 7XO की डिलीवरी; जानें कीमत, फीचर्स और इंजन डिटेल
महिंद्रा ने अभी केवल उन्हीं ग्राहकों के लिए Mahindra XUV 7XO की डिलीवरी शुरू की है, जिन्होंने प्री-बुकिंग में इसके AX7, AX7T और AX7L वेरिएंट्स को बुक किया था।
महिंद्रा XUV 7XO की डिलीवरी शुरू
Mahindra SUV: वाहन निर्माता महिंद्रा ने हाल ही में इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में अपनी नई SUV Mahindra XUV 7XO को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। अब कंपनी ने इस एसयूवी की औपचारिक डिलीवरी भी शुरू कर दी है। दमदार डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स के साथ आने वाली XUV 7XO को अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी डिलीवरी स्टेटस, फीचर्स, इंजन ऑप्शन और कीमत से जुड़ी सभी अहम जानकारियां।
इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलीवरी शुरू
Mahindra XUV 7XO की डिलीवरी प्रारंभ हो गई है। फिलहाल यह डिलीवरी केवल उन्हीं ग्राहकों को दी जा रही है, जिन्होंने प्री-बुकिंग के दौरान इसके AX7, AX7T और AX7L वेरिएंट्स को बुक किया था। कंपनी धीरे-धीरे अन्य वेरिएंट्स की डिलीवरी भी शुरू करेगी।
बाकी वेरिएंट्स की डिलीवरी कब?
महिंद्रा के मुताबिक, XUV 7XO के AX, AX3 और AX5 वेरिएंट्स की डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी। वहीं, इस एसयूवी की आधिकारिक बुकिंग 14 जनवरी 2026 से सभी ग्राहकों के लिए खोल दी गई है।
फीचर्स की भरमार
Mahindra XUV 7XO को कई सेगमेंट-फर्स्ट और प्रीमियम फीचर्स के साथ उतारा गया है। इसमें Harman Kardon ऑडियो सिस्टम, 540-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS, लेन डिपार्चर वार्निंग, पैनोरमिक सनरूफ, बॉस मोड, रियर सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन, Adrenox सिस्टम और फ्रंट में ट्रिपल स्क्रीन सेट-अप दिया गया है। खास बात यह है कि इस एसयूवी में पहली बार Alexa और ChatGPT इंटीग्रेशन भी मिलता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
XUV 7XO में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 200 हॉर्स पावर जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प भी मौजूद है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए गए हैं।
कीमत कितनी है?
Mahindra XUV 7XO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.66 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 24.11 लाख रुपये तक जाती है। यह कीमत शुरुआती 40,000 यूनिट्स के लिए वैध है, जिसके बाद कंपनी कीमतों में बदलाव कर सकती है।
(मंजू कुमारी)