Car Sales: एसयूवी और हैचबैक के दौर में टॉप-10 सेलिंग कारों में शामिल है ये इकलौती सेडान
देश में एसयूवी की बढ़ती एसयूवी और हैचबैक गाड़ियों की लोकप्रियता के बीच सेडान सेगमेंट धीरे-धीरे सिमटता जा रहा है। अक्टूबर 2025 सेल्स में सिर्फ एक सेडान ही टॉप-10 बेस्ट-सेलिंग कारों में शामिल हुई।
अक्टूबर 2025 में इसकी 1,648 यूनिट्स बिकीं और मॉडल ने 0.67% की मामूली सालाना वृद्धि दर्ज की
Car Sales: भारतीय कार बाजार में एसयूवी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और यह सेगमेंट अब भी उद्योग की कुल बिक्री में सबसे आगे है। हैचबैक दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, जबकि सेडान सेगमेंट धीरे-धीरे सिमटता जा रहा है। अक्तूबर 2025 की बिक्री में केवल एक सेडान ही टॉप-10 बेस्ट-सेलिंग कारों में जगह बना पाई। इसके बावजूद, सेडान कैटेगरी में अभी भी कई दमदार विकल्प मौजूद हैं। यहां अक्टूबर 2025 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 सेडान की लिस्ट दी गई है।
1. मारुति सुजुकी डिज़ायर
पिछले महीने मारुति डिज़ायर ही ऐसी सेडान रही जिसने टॉप-10 बेस्ट-सेलिंग कारों में स्थान हासिल किया। इस महीने इसकी 20,791 यूनिट्स बिकीं, जो साल-दर-साल 63.73% की शानदार वृद्धि है। डिज़ायर की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.26 लाख से ₹9.04 लाख के बीच है।
2. हुंडई ऑरा
2020 में लॉन्च हुई Hyundai Aura आज भी भारत की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान में गिनी जाती है। अक्टूबर 2025 में इसकी 5,815 यूनिट्स बिकीं और मॉडल ने 21.02% की सालाना वृद्धि दर्ज की। ऑरा की एक्स-शोरूम कीमत ₹5.98 लाख से ₹8.42 लाख तक है।
3. होंडा अमेज
2013 में पेश की गई Honda Amaze लगातार मजबूत उपस्थिति बनाए हुए है। अक्टूबर 2025 में इसकी 3,630 यूनिट्स बिकीं और मॉडल ने साल-दर-साल 51.69% की वृद्धि दर्ज की। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.45 लाख से ₹10 लाख के बीच रहती है।
4. फॉक्सवैगन वर्टस
VW Virtus, Skoda Slavia की सिबलिंग मॉडल है और दोनों एक ही प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं। अक्टूबर 2025 में Virtus की 2,453 यूनिट्स बिकीं और यह मॉडल 4.34% की सालाना वृद्धि तक पहुंचा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹11.16 लाख से ₹18.73 लाख तक है।
5. स्कोडा स्लाविया
2022 में Skoda Rapid की जगह लाई गई Slavia ने भी बाजार में अपनी स्थिर पकड़ बनाए रखी है। अक्टूबर 2025 में इसकी 1,648 यूनिट्स बिकीं और मॉडल ने 0.67% की मामूली सालाना वृद्धि दर्ज की। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10 लाख से ₹17.70 लाख तक है।
(मंजू कुमारी)