Hyundai Sales Breakup: अक्टूबर में एक बार फिर जमकर चला क्रेटा का जादू, ये 2 मॉडल भी टॉप-3 में रहे

हुंडई भारतीय बाजार में 10 मॉडल बेच रही है। इसमें इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल हैं। कंपनी के लिए हर बार की तरह एक बार फिर क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।

Updated On 2025-11-14 14:53:00 IST
हुंडई सेल्स ब्रेकअप अक्टूबर 2025

Hyundai Sales Breakup October 2025: हुंडई भारतीय बाजार में 10 मॉडल बेच रही है। इसमें इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल हैं। कंपनी के लिए हर बार की तरह एक बार फिर क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। जबकि, वेन्यू और एक्सटर ने भी शानदार बिक्री दर्ज की। कंपनी ने अक्टूबर में कुल 53,792 गाड़ियां बेचीं। जबकि सितंबर में 51,547 यूनिट बिकी थीं। चलिए कंपनी की पिछले 3 महीने की बिक्री पर एक नजर डालते हैं। ताकि आपको इस बात का पता चल जाए कि कंपनी के लिए कौन से मॉडल की डिमांड सबसे ज्यादा है।




 

  • क्रेटा की अक्टूबर 2025 में 18,381 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर में इसकी 18,861 यूनिट और अगस्त में 15,924 यूनिट बिकी थीं।
  • वेन्यू की अक्टूबर 2025 में 11,738 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर में इसकी 11,484 यूनिट और अगस्त में 8,109 यूनिट बिकी थीं।
  • एक्सटर की अक्टूबर 2025 में 6,294 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर में इसकी 5,643 यूनिट और अगस्त में 5,061 यूनिट बिकी थीं।
  • ऑरा की अक्टूबर 2025 में 5,815 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर में इसकी 5,387 यूनिट और अगस्त में 5,336 यूनिट बिकी थीं।
  • ग्रैंड i10 निओस की अक्टूबर 2025 में 5,426 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर में इसकी 4,238 यूनिट और अगस्त में 3,908 यूनिट बिकी थीं।




 

  • i20 की अक्टूबर 2025 में 4,023 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर में इसकी 3,884 यूनिट और अगस्त में 3,634 यूनिट बिकी थीं।
  • अल्काजार की अक्टूबर 2025 में 1,259 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर में इसकी 1,234 यूनिट और अगस्त में 1,187 यूनिट बिकी थीं।
  • वरना की अक्टूबर 2025 में 824 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर में इसकी 725 यूनिट और अगस्त में 771 यूनिट बिकी थीं।
  • टक्सन की अक्टूबर 2025 में 26 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर में इसकी 85 यूनिट और अगस्त में 57 यूनिट बिकी थीं।
  • आयोनिक 5 की अक्टूबर 2025 में 6 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर में इसकी 6 यूनिट और अगस्त में 14 यूनिट बिकी थीं।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News