Hyundai Creta: अब इसे खरीदने पर मिलेगा कितना फायदा? देखें GST कटौती के बाद सभी वैरिएंट की कीमतें

देश के SUV सेगमेंट को हुंडई इंडिया पिछले कई महीनों से लीड कर रही है। कंपनी की क्रेटा SUV हर महीने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक रही है।

Updated On 2025-09-11 20:50:00 IST

Hyundai Creta Variant Wise Prices: देश के SUV सेगमेंट को हुंडई इंडिया पिछले कई महीनों से लीड कर रही है। कंपनी की क्रेटा SUV हर महीने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक रही है। हालांकि, अब इस कार को खरीदने पहले से ज्यादा सस्ता होने वाला है। दरअसल, 22 सितंबर से देश में नया GST स्लैब लागू हो रहा है। इस स्लैब में क्रेटा भी शामिल है। इसकी कीमतों में करीब 4% तक टैक्स कटौती की गई है। जिसके बाद इसे खरीदना 70 हजार रुपए तक सस्ता हो गया है। हम यहां पर क्रेटा के सभी वैरिएंट की नए GST कटौती के बाद की कीमतें बता रहे हैं।









नई GST गाइडलाइन की खास बातें

छोटी कारों पर GST

  • पेट्रोल और पेट्रोल हाइब्रिड कारों पर अब 18% GST लगेगा। इसमें CNG और LPG कारें भी शामिल हैं। पर भी यही टैक्स लिया जाएगा।
  • पेट्रोल और CNG कारों में 1200cc या इससे कम कैपेसिटी वाला इंजन हो। या फिर इन कारों की लंबाई 4 मीटर से ज्यादा नहीं हो।
  • डीजल और डीजल हाइब्रिड कारों पर भी 28% के जगह 18% GST लगेगा। इनका इंजन 1500cc या उससे कम लंबाई 4 मीटर तक हो।

लग्जरी कारों पर GST

  • लग्जरी और बड़ी कारों पर अब 40% टैक्स ही लगेगा, जो पहले 50% तक लगता था।
  • पहले सरकार द्वारा लग्जरी कारों पर 28% GST और 22% सेस लिया जाता था।
  • नए GST स्लैब में इसे घटाकर 40% कर दिया है। यानी 10% टैक्स से कम लिया जाएगा।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News