Budget EV: सस्ती इलेक्ट्रिक कार खरीदारों के लिए खास मौका, जानें बेस्ट SUV ऑप्शन

एमजी कॉमेट ईवी देश में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इसका प्राइस 7.50 लाख रुपए से शुरू होती है। यह कार सिंगल चार्ज पर करीब 230 किलोमीटर की रेंज देती है।

Updated On 2026-01-26 18:31:00 IST

देश में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

Budget EV: डीजल–पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच भारत में इलेक्ट्रिक कारों (Electric Cars) की मांग तेजी से बढ़ रही है। कम रनिंग कॉस्ट, जीरो एमिशन और सरकारी सब्सिडी के चलते अब EV खरीदना मिडिल क्लास और बजट-कॉन्शियस ग्राहकों के लिए पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अगर आप भी कम बजट में एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक कार लेने की सोच रहे हैं, तो भारत की ये तीन सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं।

1. MG Comet EV

MG Comet EV फिलहाल भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.50 लाख है। इसमें 17.3 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 230 किलोमीटर की रेंज देती है। कॉम्पैक्ट साइज और आसान ड्राइविंग के कारण यह कार सिटी यूज के लिए परफेक्ट मानी जाती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल स्क्रीन सेटअप, कीलेस एंट्री और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है। स्टैंडर्ड AC चार्जर से इसे लगभग 7 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

2. Tata Tiago EV

Tata Tiago EV देश की सबसे पॉपुलर बजट इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। इसकी शुरुआती कीमत ₹7.99 लाख (Ex-Showroom) है। यह कार 19.2 kWh और 24 kWh के दो बैटरी ऑप्शन में आती है, जिनकी रेंज 250 से 315 किलोमीटर तक है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे यह सिर्फ 58 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। सेफ्टी और फीचर्स के लिहाज से इसमें डुअल एयरबैग, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल और मल्टीपल ड्राइव मोड्स दिए गए हैं।

3. Tata Punch EV

Tata Punch EV भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख है। इसमें 25 kWh और 35 kWh के बैटरी पैक मिलते हैं, जो 315 से 421 किलोमीटर तक की लंबी रेंज देते हैं। फास्ट चार्जर से यह 56 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। फीचर्स में बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay और 6 एयरबैग जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

कौन-सी EV आपके लिए सही?

अगर आपका बजट कम है और कार का इस्तेमाल मुख्य रूप से शहर में करना है, तो MG Comet EV सबसे बेहतर विकल्प है। वहीं, कीमत, रेंज और फीचर्स का बैलेंस चाहते हैं तो Tata Tiago EV एक शानदार चॉइस है। लंबी रेंज और SUV-स्टाइल लुक पसंद करने वालों के लिए Tata Punch EV पर विचार किया जा सकता है।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News