Car Sales: भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कारें, जानें टॉप-5 लिस्ट में कौन-कौन शामिल
मारुति सुजुकी की अर्टिगा लंबे समय से देश की सबसे पॉपुलर 7-सीटर कारों में से एक है। लगातार बढ़ती डिमांड ने इसे सेगमेंट का बेस्टसेलर बना दिया है। जुलाई में 16,604 अर्टिगा सेल हुई।
Car Sales: भारत में हर महीने बड़ी संख्या में कारों की बिक्री होती है। इनमें 7-सीटर कारों की मांग लगातार बनी रहती है, क्योंकि ये परिवारों और लंबी यात्राओं के लिए बेहतर विकल्प साबित होती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते महीने 7-सीटर कारों की बिक्री में कुछ खास मॉडल सबसे आगे रहे। आइए जानते हैं टॉप-5 लिस्ट में कौन सी कारें शामिल हैं।
1. Maruti Suzuki Ertiga
मारुति सुजुकी की अर्टिगा लंबे समय से देश की सबसे पॉपुलर 7-सीटर कारों में से एक है। जुलाई में इसकी 16,604 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि 2024 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 15,701 यूनिट्स था। लगातार बढ़ती मांग ने इसे इस सेगमेंट का बेस्टसेलर बना दिया है।
2. Mahindra Scorpio
महिंद्रा की स्कॉर्पियो देशभर में अपनी दमदार परफॉर्मेंस और SUV लुक की वजह से पसंद की जाती है। कंपनी इसे स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो-एन वेरिएंट्स में बेचती है। बीते महीने स्कॉर्पियो की बिक्री 13,747 यूनिट्स रही, जबकि 2024 की समान अवधि में यह 12,237 यूनिट्स थी।
3. Toyota Innova
टोयोटा इनोवा भी लंबे समय से भरोसेमंद 7-सीटर एमपीवी मानी जाती है। हालांकि, जुलाई 2025 में इसकी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान कंपनी ने 9,119 यूनिट्स बेचीं, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 9,912 यूनिट्स था। यानी सालाना आधार पर करीब 8% की कमी रही।
4. Kia Carens
किआ की कैरेंस धीरे-धीरे भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। बीते महीने इसकी 7,602 यूनिट्स बिकीं, जबकि 2024 की इसी अवधि में यह संख्या 5,679 यूनिट्स थी। कंपनी ने इसी साल इसका क्लाविस वर्जन भी लॉन्च किया है, जिससे बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
5. Mahindra Bolero
ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक लोकप्रिय बोलेरो 7-सीटर सेगमेंट में लगातार मजबूत बनी हुई है। जुलाई में इसकी बिक्री 7,513 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 6,930 यूनिट्स था।
(मंजू कुमारी)