Logo
election banner
pomegranate Side Effects: अनार में पोषक तत्वों का भंडार है, लेकिन कुछ हेल्थ कंडीशंस में अनार का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।

Pomegranate Side Effects: अनार एक ऐसा फ्रूट है जो पोषण से भरपूर है। इसका सेवन कई शारीरिक समस्याओं में लाभकारी है। आयरन से भरपूर अनार खून बढ़ाने वाला फ्रूट है। इसमें फाइबर, विटामिन सी, बी, के, पोटैशिमय समेत ढेरों खनिज तत्व पाए जाते हैं। हालांकि कुछ हेल्थ कंडीशंस में अनार का सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं किन हेल्थ कंडीशंस में अनार खाना नुकसानदायक हो सकता है। 

इन हेल्थ कंडीशंस में न खाएं अनार

एलर्जी - कई लोगों को अनार खाने से एलर्जी महसूस होती है। खासतौर पर स्किन में खुजली, लाल चकत्ते जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में इस तरह की समस्याएं दिखने पर अनार नहीं खाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Uric Acid: गठिया, जोड़ों के दर्द से परेशान हैं? 5 नेचुरल तरीकों से घटाएं यूरिक एसिड, तकलीफ में मिलेगा आराम

लो ब्लड प्रेशर - जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है उन्हें अनार खाने से बचना चाहिए। अनार में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होता है, जो कि ब्लड प्रेशर कम करता है। ज्यादा अनार खाने से जरूरत से ज्यादा बीपी कम हो सकता है जो कि गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। 

एसिडिटी - जो लोग अपच, एसिडिटी से परेशान रहते हैं उनके लिए भी अनार खाना परेशानी भरा हो सकता है। अनार खाने से भोजन ठीक से डाइजेस्ट नहीं होता है क्योंकि अनार की तासीर ठंडी होती है। इससे एसिडिटी पैदा हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Body Heat Symptoms: 4 लक्षणों से समझ जाएं बढ़ गई है शरीर की गर्मी, इन घरेलू तरीकों से समस्या से पाएं निजात

कब्ज, गैस - जिन लोगों को कब्ज बनी रहती है या फिर गैस की समस्या होती है उन्हें भी सीमित मात्रा में अनार खाना चाहिए। अनार में काफी फाइबर होता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से गैस की समस्या हो सकती है। खाने के बाद अनार खाने से खाना ठीक से नहीं पच पाता और कब्ज हो सकती है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

jindal steel Ad
5379487