Logo
election banner
Summer Healthy Flour: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए ज्वार की रोटी खाना फायदेमंद होता है। इसका सेवन शरीर का तापमान मेंटेन रखने में मदद करता है।

Jowar Flour Health Benefits: गर्मी के दिनों में बॉडी को ठंडा रखने के लिए सभी लोग खूब जतन करते हैं। ठंडी-ठंडी चीजों का सेवन किया जाता है, जिससे शरीर का टेम्परेचर मेंटेन रहे। समर में शरीर को कूल रखने के लिए गेहूं के बजाय ज्वार के आटे की रोटी खाना लाभदायक हो सकता है। ज्वार में पोषक तत्वों का भंडार है। इस अनाज की तासीर ठंडी है जो कि बॉडी को कूल बनाए रखती है। इस आटे की रोटी खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। 

ज्वार में न्यूट्रिशंस का पावर हाउस छिपा हुआ है। इसमें फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन समेत ढेरों मिनरल्स पाए जाते हैं। आइए जानते हैं ज्वार के आटे की रोटियां खाने के लाभ। 

ज्वार की रोटी खाने के बड़े फायदे

बॉडी टेम्परेचर - गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी होता है। ज्वार की तासीर ठंडी मानी जाती है। इससे बनी रोटियां खाने से शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है। इसका नियमित सेवन शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें: Water Rich Fruits: गर्मी में मिनटों में पानी की कमी दूर कर देंगे 5 फल, थकान-कमजोरी नहीं आएगी पास, रहेंगे हेल्दी

एनर्जी - ज्वार में गेहूं के मुकाबले ज्यादा न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्वार को खनिजों का पावर हाउस कहा जाता है। इस आटे की बनी रोटियां खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और मसल्स मजबूत होती हैं। 

डाइजेशन - ज्वार फाइबर रिच ग्रेन है और इसे खाने से डाइजेशन सिस्टम में सुधार आता है। ज्वार हल्का अनाज है और इसे पचाना भी आसान है। ज्वार फाइबर से भरपूर होने की वजह से इसे खाने से देर तक भूख नहीं लगती है और ये वजन घटाने में भी मददगार होती है। 

इसे भी पढ़ें: Uric Acid: गठिया, जोड़ों के दर्द से परेशान हैं? 5 नेचुरल तरीकों से घटाएं यूरिक एसिड, तकलीफ में मिलेगा आराम

प्रोटीन - ज्वार में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक कप ज्वार में औसतन 22 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रोटीन पूरे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। प्रोटीन से मसल्स मजबूत बनती हैं और प्रोटीन पेट को लंबे वक्त तक भरा रखता है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487