Logo
election banner
Guru Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति 13 महीनों तक किसी राशि में विराजित रहते है, इसके बाद राशि परिवर्तन कर लेते हैं। गुरु आज 1 मई दोपहर 2:29 मिनट पर राशि बदल रहे हैं। वह मेष से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।

Guru Gochar 2024: हिंदू धर्म में ज्योतिष अनुसार ग्रह एक नियत समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों का यह चाल परिवर्तन 12 राशियों के राशिचक्र को प्रभावित करता है। इस बार देवताओं के गुरु बृहस्पति 1 मई, बुधवार को गोचर कर वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे है। गुरु ग्रहों में शनि के बाद दूसरे सबसे धीमी चाल चलने वाले ग्रह है। देवगुरु बृहस्पति 13 महीनों तक किसी राशि में विराजित रहते है, इसके बाद राशि परिवर्तन कर लेते हैं। गुरु आज 1 मई दोपहर 2:29 मिनट पर राशि बदल रहे हैं। वह मेष से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। चलिए जानते हैं गुरु गोचर का किस राशि पर क्या-क्या प्रभाव पड़ने वाला हैं। 

मेष राशिफल 
(Mesh Rashifal) 

गुरु के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों की आर्थिक उन्नति होगी। इनका उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगा। शुभ कार्यों पर खर्च बढ़ेगा लेकिन दूसरी तरफ कारोबार अथवा नौकरी में आमदनी बढ़ने की पूरी संभावना हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और कारोबार में नई योजनाओं को बल मिलेगा। 

उपाय: प्रभु श्री राम और हनुमान जी की पूजा करें। 

वृषभ राशिफल 
(Vrashabh Rashifal) 

गुरु ग्रह मेष से वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। अगले 13 महीनों तक गुरु यही वास करेंगे। ऐसे में वृषभ राशि के लोगों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। इस दौरान इन जातकों की आय कम रहेगी और खर्च बढ़ेंगे। हालांकि, धर्म पूजा-पाठ करने से अच्छी आमदनी अर्जित करने में सफल रहेंगे। 

उपाय: मां दुर्गा की नियमित आराधना करें। 

मिथुन राशिफल 
(Mithun Rashifal) 

गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव मिथुन के जातकों पर भी होने वाला है। इन जातकों को स्वास्थय के प्रति सावधान रहना होगा। अनावश्यक वाद-विवाद में पड़कर खुद को मानसिक तनाव दे सकते है। किसी भी तरह की नई व्यापार योजनाओं को अमल में न लाएं। बनते कामों में वैचारिक निर्णय ही लेवें। 

उपाय: भगवान विष्णु और गणेश जी की पूजा करें। 

कर्क राशिफल 
(Kark Rashifal) 

गुरु गोचर का कर्क राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव होने वाला है। इनके लिए अगले 13 महीने शुभ रहने वाले है। इन जातकों को लाभ व उन्नति के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। धन, भूमि, सवारी आदि सुखों में बढ़ोतरी की संभावना हैं। कार्यक्षेत्र में लगभग हर योजना में सफलता मिलती दिख रही है। 

उपाय: शिवलिंग पर रोज जल अर्पित करें। 

सिंह राशिफल 
(Singh Rashifal) 

मेष से वृषभ राशि में गुरु का राशि परिवर्तन सिंह जातकों से कठोर परिश्रम करवाने वाला है। कठोर श्रम के बाद ही इन्हें सफलता हासिल होगी। कार्य, व्यवसाय में कुछ उलझनों के बाद धन प्राप्ति भी संभव है। अनावश्यक तनाव सेहत को बिगाड़ सकता है, इसलिए खुद को मेंटली स्वस्थ रखने का प्रयास करें। 

उपाय: मां गायत्री और हनुमान जी का ध्यान करें। 

कन्या राशिफल 
(Kanya Rashifal) 

देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के लोग लाभान्वित होंगे। इनके लिए अगले 12-13 महीने श्रेष्ठ स्थिति बनी रहेगी। इन जातकों को इनकी योग्यता अनुसार धन लाभ होता दिखाई दे रहा है। नवम भाव का गुरु कार्यों में सफलता, लाभ व उन्नति के अवसर प्रशस्त करेगा। 

उपाय: विष्णु और गणेश जी की आरती नियमित करें। 

तुला राशिफल 
(Tula Rashifal) 

देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों के जीवन पर औसत प्रभाव रहेगा। इन जातकों के मानसिक अशांति और मतिभ्रम बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। घरेलू उलझनें भी बढ़ सकती है। एक वर्ष के बाद सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे। यात्रा में सावधान रहें। 

उपाय: मां दुर्गा के चरणों में पुष्प अर्पित करें। 

वृश्चिक राशिफल 
(Vraschik Rashifal) 

गुरु गोचर का प्रभाव वृश्चिक राशि के जातक भी देखेंगे। इन जातकों को धन लाभ एवं सवारी जैसे आदि सुखों की प्राप्ति होगी। इन लोगों को पद, प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी और सम्मान प्राप्त होगा। वृश्चिक जातकों के विचारों में परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। 

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। 

धनु राशिफल 
(Dhanu Rashifal) 

गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से धनु राशि को नुकसान होता दिखाई दे रहा हैं। इन जातकों के जीवन में अनावश्यक परेशानियां एवं खर्चे बढ़ सकते हैं। सेहत की तरफ विशेष रूप से सचेत रहना होगा। परिस्थिवश निकट बन्धुओं से व्यथा, तकरार उत्पन्न हो सकते है। ऐसे में वाणी नियंत्रण में रखने से लाभ होगा। 

उपाय: मां लक्ष्मी को कमल या गुलाब अर्पित करें। 

मकर राशिफल 
(Makar Rashifal) 

गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। बड़े लोगों से संपर्क स्थापित करने में सफलता मिलेगी। लाभ व उन्नति के अवसर मिलेंगे। अच्छे परिणामों के लिए इन जातकों को कड़ा परिश्रम करना होगा। 

कुम्भ राशिफल 
(Kumbh Rashifal) 

गुरु गोचर कुंभ राशि के लोगों पर औसत प्रभाव डालेगा। इन जातकों की सूझ-बूझ, प्रयास और परिश्रम से परेशानियां दूर होंगी। वाद-विवाद से बचाव एवं सुख-साधनों में कमी आ सकती है। पैसों के लेन-देन को लेकर बचना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बहस हो सकती है, लेकिन प्रमोशन योग भी हैं। 

उपाय: शंकर जी को दुग्ध अभिषेक करें। 

मीन राशिफल 
(Meen Rashifal) 

गुरु के राशि परिवर्तन से मीन राशि के लोगों को सफलता के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर खुलेंगे, लेकिन सहकर्मियों की चालबाजी से बचकर रहना होगा। नौकरी, व्यवसाय में परिवर्तन, मानसिक अशांति रह सकती है। सोच-समझकर लिया फैसला सफलता दिलाएगा। 

उपाय: गुरूवार को विष्णु पूजा नियमित करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

5379487