Logo
election banner
Vaibhav Pandya Arrest In Mumbai: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल पांड्या के साथ धोखाधड़ी हुई है। धोखाधड़ी किसी और ने नहीं बल्कि उनके सौतेले भाई वैभव पांड्या ने की है। वैभव ने 4.3 करोड़ रुपए का चूना लगाया है। वैभव को गिरफ्तार किया गया है।

Vaibhav Pandya Arrest In Mumbai: मुंबई पुलिस ने क्रिकेटर हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के सौतेले भाई वैभव पांड्या को गिरफ्तार किया है। वैभव पर आरोप है कि उन्होंने हार्दिक और क्रुणाल के साथ बिजनेस पार्टनरशिप में लगभग 4.3 करोड़ की धोखाधड़ी की थी। इसी हाईप्रोफाइल केस में मुंबई पुलिस ने वैभव पर शिकंजा कसा है।

कुछ इस तरह भाइयों के साथ की धोखाधड़ी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 37 साल के वैभव पर एक पार्टनरशिप फर्म से लगभग 4.3 करोड़ का हेर-फेर करने का आरोप है, जिससे हार्दिक और क्रुणाल पंड्या को काफी वित्तीय नुकसान हुआ।

दावा है कि तीन व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से तीन साल पहले कुछ शर्तों के साथ एक पॉलिमर बिजनेस शुरू किया था। क्रिकेटर भाइयों हार्दिक और क्रुणाल को पूंजी का 40% निवेश करना था, जबकि वैभव को 20% योगदान देना था। साथ ही डेली मैनेजमेंट संभालना था। हिस्सेदारी के हिसाब से मुनाफे का बंटवारा किया जाना था। लेकिन वैभव ने कथित तौर पर अपने सौतेले भाइयों को सूचित किए बिना उसी व्यापार में एक और फर्म स्थापित कर दी। इस प्रकार साझेदारी समझौते का उल्लंघन किया।

नतीजा मूल साझेदारी से प्रॉफिट में गिरावट आई। जिससे 3 करोड़ का अनुमानित नुकसान हुआ। इसके अतिरिक्त, यह आरोप लगाया गया है कि वैभव ने गुप्त रूप से अपने स्वयं के लाभ का हिस्सा 20% से बढ़ाकर 33.3% कर दिया, जिससे हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के वित्तीय हितों पर और असर पड़ा।

आर्थिक अपराध शाखा ने की जांच
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने वैभव पांड्या पर इन कार्यों के संबंध में धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है। अभी हार्दिक और कुणाल ने इस मामले पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। 

Hardik Pandya
Hardik Pandya

इस समय आईपीएल में बिजी हार्दिक, क्रुणाल 
हार्दिक और क्रुणाल पांड्या, दोनों क्रिकेटर भाई वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग में बिजी हैं। हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। वहीं क्रुणाल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ 2024 सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

हार्दिक को 2023 वर्ल्ड कप के दौरान चोट लग गई थी। इससे उबरने में उन्हें लंबा समय लग गया। मुंबई इंडियंस को पिछले हफ्ते अपनी पहली जीत दर्ज करने से पहले लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराया था। 

5379487