Logo
election banner
PM Modi Amorha Rally: पीएम मोदी ने 19 अप्रैल को अमरोहा की रैली में क्रिकेटर मोहम्मद शमी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं देश में अपना डंका भी बजाता है। क्रिकेट की दुनिया में भाई मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया, वो पूरी दुनिया ने देखा है।

PM Modi Amorha Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रैली की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर पलटवार किया। पीएम मोदी ने कहा कि INDI गठबंधन वाले सनातन से घृणा करते हैं। अभी मैं द्वारका गया था और समुद्र के नीचे जाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। लेकिन कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि समुद्र के नीचे पूजा करने लायक कुछ है ही नहीं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने वोट बैंक की राजनीति के लिए पवित्र स्थल पर उनकी पूजा का मजाक उड़ाया। मोदी ने कहा कि भगवान कृष्ण यहीं से गुजरात गए थे। मेरा जन्म वहीं हुआ और अब मैं उत्तर प्रदेश में हूं। काशी ने मुझे अपना सांसद बनाया। जब मैं द्वारका गया तो पूरी श्रद्धा के साथ मैंने प्रसाद चढ़ाया। प्रार्थनाएं की। लेकिन कांग्रेस के शहजादे ने कहा कि वहां पूजा करने जैसा कुछ नहीं है। वह सिर्फ अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए हजारों साल पुरानी परंपरा और हमारी आस्था का अपमान कर रहे हैं। 

राहुल गांधी ने कही थी ये बात
फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलमग्नल भगवान श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका के अवशेषों में पानी के नीचे पूजा की थी। इसकी राहुल गांधी ने आलोचना की थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज देश में किसान, महंगाई, बेरोजगारी और अग्निवीरों के मुद्दे सबसे प्रमुख हैं। लेकिन टीवी चैनलों पर आपको कभी इन मुद्दों पर चर्चा देखने को नहीं मिलेगी। इसके बजाय, टीवी चैनल पूरे 24 घंटे मोदी जी को दिखाते हैं। कभी पूजा करने के लिए समुद्र के नीचे चले जाते हैं तो कभी सीप्लेन पर उड़ान भरते हैं। हर जगह कैमरा उनके साथ जाता है। 

अखिलेश-राहुल की जोड़ी पर तंज, मोहम्मद शमी की तारीफ

  • उत्तर प्रदेश में किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने के लिए पिछली राज्य सरकारों की आलोचना करते हुए प्रधान मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के जीवन को आसान बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है।
  • अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह क्षेत्र अपने मेहनती किसानों के लिए भी जाना जाता है। कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों के दौरान यहां किसानों की समस्याएं न तो सुनी गईं, न देखी गईं और न ही परवाह की गई। लेकिन भाजपा सरकार  किसानों की समस्याओं को कम करने के लिए दिन-रात काम कर रही है।
  • अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं देश में अपना डंका भी बजाता है। क्रिकेट की दुनिया में भाई मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया, वो पूरी दुनिया ने देखा है। खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हे अर्जुन अवार्ड दिया है। सीएम योगी जी की सरकार खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम भी बनवा रही है। 
  • अमरोहा के गन्ना किसान कभी नहीं भूल सकते कि भुगतान के लिए उन्हें पहले कितना परेशान किया जाता था। लेकिन आज प्रदेश में गन्ने की रिकॉर्ड खरीद के साथ-साथ रिकॉर्ड भुगतान भी हो रहा है।

  • पीएम मोदी ने आगे अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में दो शहजादों की फिल्म चल रही है जिसे पहले ही रिजेक्ट कर दिया गया है। ये लोग हर बार भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का पिटारा लेकर यूपी की जनता से वोट मांगने निकलते हैं। अपने प्रचार में ये लोग हमारी आस्था पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
  • हमारे देश में पहले की सरकारें सामाजिक न्याय के नाम पर एससी/एसटी और ओबीसी को धोखा देती रहीं। जो सामाजिक न्याय का सपना ज्योतिबा फुले ने देखा था, जो सपना बाबा साहब अंबेडकर ने देखा था, जो सपना चौधरी चरण सिंह ने देखा था, अब मोदी उस सपने को पूरा कर रहा है। 
     
jindal steel
5379487