Logo
election banner
Besan Facial: चेहरे पर चमक लाने के लिए महंगे फेशियल के बजाय घर पर बेसन से फेशियल करें। इससे चेहरे पर पुराना निखार लौट आएगा।

Besan Facial: हमारे यहां पारंपरिक उबटन के तौर पर बेसन का इस्तेमाल किया जाता रहा है। चेहरे पर चमक पाने के लिए कई लोग ब्यूटी पार्लर में हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन चमकदार और सॉफ्ट स्किन को घर बैठे भी हासिल किया जा सकता है। बेसन का उपयोग फेशियल के तौर पर कर आप अपने चेहरे को ग्लोइंग बना सकता है। 

स्किन केयर में बेसन अहम रोल अदा करता है, यही वजह है कि सदियों से हमारे यहां बेसन का त्वचा की देखभाल के लिए उपयोग किया जाता रहा है। आइए जानते हैं बेसन से फेशियल करने का तरीका। 

बेसन से फेशियल का तरीका

बेसन का क्लींजर - हर फेशियल से पहले चेहरे को क्लीन कर उसकी गंदगी हटानी जरूरी होती है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेसन, एक चम्मच दही डालें। दोनों को मिलाएं और स्किन पर 20 मिनट के लिए लगाकर रखें, फिर चेहरा धो लें और सूती कपड़े से पोछ लें। 

इसे भी पढ़ें: Dark Circles: चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ देते हैं डार्क सर्कल, 4 तरीकों से दूर होगें आंखों के नीचे बने काले घेरे

बेसन का टोनर - चेहरा धोने के बाद फेस को टोन करना फेशियल का दूसरा स्टेप है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेसन और आधा चम्मच हल्दी डालकर मिलाएं। इसमे थोड़ा सा गुलाबजल डालें और फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। इससे स्किन का मॉइश्चर बना रहता है। 

बेसन का स्क्रबर - अब बारी आती है बेसन को स्क्रबर के तौर पर यूज करने की। फेशियल के तीसरे स्टेप के लिए एक कटोरी में दो चम्मच बेसन, एक चम्मच पिसे ओट्स, दो चम्मच कॉर्न फ्लोर और एक चम्मच कच्चा दूध डालकर मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर गोल-गोल घुमाते हुए 5-7 मिनट तक स्क्रब करें। इसके बाद चेहरा धो ले। इस स्क्रब से चेहरे की डेड स्किन हट जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने से परेशान हैं? इस तरह लगाएं टमाटर का रस, स्किन की 5 परेशानियां होंगी दूर

बेसन फेस पैक - फेशियल का चौथा और आखिरी स्टेप होता है फेस पैक लगाने का। इसके लिए कटोरी में एक चम्मच बेसन डालें। इसमें एक चम्मच नींबू रस और एक चम्मच मलाई डालकर मिक्स करें। अब ब्रश की मदद से इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए रखें। फिर चेहरा धो लें। बेसन के फेस पैक से आपके चेहरे का पुराना निखार लौट आएगा। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

5379487