Logo
election banner
Australia Leoben jail: ऑस्ट्रेलिया के पहाड़ी इलाके में बने “जस्टिस सेंटर” नाम का “लियोबेन जेल” है, जहां अपराधियों को रखा जाता है। जेल में अपराधियों को सर्वसुविधा, मनोरंजन और पढ़ाई के साथ अन्य 5 स्टार सुविधाएं दी जाती है।

Australia Leoben jail: आप आज तक लग्जरी होटल के बारे में सुने और देखे होंगे, लेकिन क्या आप ऑस्ट्रेलिया के लग्जरी जेल में बारे में जानते हैं। ऐसे में अगर आपका जवाब नहीं में हैं। तो आज हम आपको बताएंगे ऑस्ट्रेलिया की लग्जरी जेल के बारे में। जहां अपराधियों को 5 स्टार होटल से कम सुविधा नहीं मिलती है। 

दरअसल, जेल कोई भी हो सबसे प्यारा तो अपना घर होता है, जहां खुला जीवन जीने को मिलता है। लेकिन अंजान गलती और छोटे केस के अपराधियों के लिए ऑस्ट्रेलिया के पहाड़ी इलाके Australia Leoben jailमें बने “जस्टिस सेंटर” नाम का “लियोबेन जेल” है, जहां अपराधियों को रखा जाता है। जेल में अपराधियों के सर्वसुविधा के साथ मनोरंजन और पढ़ाई के साथ अन्य सुविधाएं दी जाती है। इस जेल में 205 कैदियों को रहने की अति उत्तम व्यवस्था है। जो आधुनिक समय की मांग है।

कैदियों को मिलता है लग्जरी रूम
ऑस्टेलिया में बना लियोबेन जेल बाहर से 5 स्टार होटल से कम नही दिखता है। यहां कैदियों को सिंगल खुली विडों रूम के साथ सभी प्रकार की सुसज्जित सुविधाएं दी जाती हैं। कैदियों के जरूरतमंद व्यवस्था का ख्याल रखते हुए प्राइवेट बाथरूम, टेलीफोन, लेखन डेस्क और किचन दिया जाता है। कैदी अपना मनपसंद भोजन स्वयं बनाते है। इसके अलावा किताबों के शौकीन अपराधियों के लिए लाइब्रेरी बनाई गई है। जहां सभी कैदी किताबों से ज्ञान अर्जित कर सकते हैं।

सेहत और मनोरंजन का ख्याल
कैदियों के मनोरंजन के लिए जेल के अंदर प्ले ग्राउण्ड बनाया गया हैं। जहां कैदियों की सेहद का ध्यान रखते हुए मॉर्निंगवॉक और विभिन्न प्रकार के खेल कराए जाते हैं। बताया गया है कि लियोबेन जेल के ग्राउण्ड में अपराधी कसरत, बॉस्केट बॉल, टेनिश गेम्स, कम्प्यूटर गेम्स के अलावा कई अन्य इनडोर और ऑउटडोर गेम खेल सकते हैं। शरीर को फिट और सेहत को ध्यान में रखते हुए स्पॉ, जिम और डॉक्टर परीक्षण की व्यवस्था है। जेल में 13 कैदी एक स्थान पर एकत्रित होकर अपनी पर्सनल बात एक दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं।

जेल का शिलालेख क्या कहता है
इस जेल में दो शिलालेख हैं। प्रथम शिलालेख में लिखा है कि सभी मानव स्वतंत्र पैदा होते हैं और वे सब बराबर की गरिमा और जीने के अधिकार रखते हैं। वहीं दूसरे में प्रत्येक व्यक्ति जो अपनी स्वतंत्रता से वंचित है उसके साथ भी जन्मजात गौरव और सम्मान के साथ मानवीय व्यवहार करना चाहिए।

5379487