Logo
election banner
Fitness Tips: डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां हमारी लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई हैं। इनसे बचने के लिए अनुशासित जीवन जीना बेहद जरूरी है।

Fitness Tips: बढ़ती उम्र के साथ शरीर को कई तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं। आजकल डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत कॉमन हो गई है। ये बीमारियां कम उम्र में ही लोगों को अपनी चपेट में लेने लगी हैं। ये दोनों ही परेशानियां मुख्य तौर पर लाइफस्टाइल और खान-पान से जुड़ी हुई हैं। आप अगर खुद को इन बीमारियों से बचाकर रखना चाहते हैं तो अपनी कुछ आदतों में बदलाव करना जरूरी है। 

सही लाइफस्टाइल अपनाकर बहुत हद तक इन बड़ी परेशानियों से बचा जा सकता है। कम उम्र से ही सही आदतों को डालने से भविष्य में बीमारियों का खतरा बहुत हद तक कम किया जा सकता है। 

डेली रूटीन में अपनाएं 5 आदतें

व्यायाम - शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए सबसे जरूरी है रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी का होना। ज्यादातर लोग घंटों तक बैठकर ऑफिस वर्क करते हैं और अपनी शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान नहीं देते हैं। रोजाना खुद को कम से कम 45 मिनट जरूर दें। इस दौरान वॉकिंग, रनिंग या फिर इंटेंस एक्सरसाइज़ करें और पसीना बहाएं। 

इसे भी पढ़ें: Foot Odor in Summer: घंटों तक जूते पहनने से पैरों से आने लगती है गंदी बदबू, 4 टिप्स करें फॉलो, परेशानी हो जाएगी दूर

हेल्दी फूड - आप डायबिटीज, हाई बीपी जैसी गंभीर बीमारियों को कभी भी अपने आसपास फटकने नहीं देना चाहते हैं तो अपनी फूड हैबिट में बड़ा बदलाव करें। पोषण से भरा खाना खाएं। फास्ट फूड, जंक फूड से दूरी बनाकर रखें। डाइट में सलाद, फ्रूट्स, साबुत अनाज आदि को जरूर शामिल करें। 

ज्यादा नमक, चीनी से दूरी - हमारी ज्यादातर बीमारियों के लिए ज्यादा चीनी और ज्यादा नमक जिम्मेदार होता है। नमक और चीनी खाने की मात्रा को सीमित कर लें। ज्यादा शुगरी फूड या बाजार की हाई साल्ट वाली चीजों को खाने से बचें। ये चीजें ब्लड शुगर और सोडियम बढ़ाने का काम करती हैं। 

पर्याप्त पानी पिएं - कई बीमारियों की वजह शरीर का लगातार डिहाइड्रेट रहना होता है। अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें और बॉडी हमेशा हाइड्रेट रहे ये सुनिश्चित करें। पानी के साथ दिन में एक बार नारियल पानी, फ्रूट ड्रिंक्स जैसी चीजों को जरूर पिएं। 

इसे भी पढ़ें: Vitamin B12 Rich Foods: 5 चीजों में भरा हुआ है विटामिन बी12, खाएंगे तो कभी नहीं होगी इसकी कमी

सही समय पर सोएं, उठें - आजकल बहुत सी बीमारियों की वजह बेतरतीब लाइफस्टाइल बन रही है। आप सुबह जल्दी उठें और रात में 11 बजे तक हर हाल में सो जाएं। इसके साथ ही ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का समय तय कर लें। रात में सोने से 2 घंटे पहले खाना खाएं और 15 मिनट वॉकिंग जरूर करें। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श से जरूर लें।)

5379487