Logo
election banner
Salman Khan Video: गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुई फायरिंग की घटना के बाद पहली बार सलमान खान सार्वजनिक तौर पर देखे गए। अभिनेता शुक्रवार को किसी विदेशी यात्रा के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। उन्हें कड़ी सुरक्षा के साथ देखा गया।

Salman Khan Spotted At Airport: बॉलीवुड के सबसे चहेते सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को लेकर इस वक्त इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस तक, हर कोई चिंता में है। हाल ही में दबंग खान के घर बार फायरिंग की घटना हुई थी जिससे दहशत फैल गई है। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक कई हस्तियां भाईजान और उनके परिवार का हालचाल लेने उनके घर पहुंच रहे थे। इस घटना के बाद से अभिनेता की सिक्योरिटी और भी बढ़ा दी गई है। वहीं गोलीबारी की घटना के पांच दिन बाद सलमान खान पहली बार सार्वजनिक तौर पर देखे गए हैं।

टाइट सिक्योरिटी के साथ पहुंचे एयरपोर्ट
इस घटना के बाद भी सलमान खान अपना वर्क कमिटमेंट पूरा करने से पीछे नहीं हटे हैं। अपने किसी काम के चलते आज शुक्रवार को सलमान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। गोलीबारी की घटना के बाद भी सलमान को अपना काम करते रहने की सलाह दी गई है जिसके चलते वह फायरिंग हादसे के बाद पहली बार पब्लिक में दिखाई दिए। शुक्रवार को वह अपनी विदेशी यात्रा के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे जहां उनके साथ कड़ी सुरक्षा मौजूद रही।

फायरिंग की घटना के बाद से अभिनेता की सिक्येरिटी बढ़ा दी गई है। वहीं एयरपोर्ट पर भी सलमान के साथ उनके बॉडीगार्ड और टाईट सिक्योरिटी देखी गई। पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अभिनेता को उनके बॉडीगार्ड्स कवर करके ले जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान काफी कूल लुक में नजर आ रहे हैं।

रेकी करते दिखे बॉडीगार्ड शेरा
वहीं सलमान के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले उनके सबसे करीबी बॉडीगार्ड शेरा को मुंबई एयरोपर्ट पर रेकी करते देखा गया। शेरा अपने भईजान के कितने करीबी हैं ये अक्सर कई ऑनलाइन वीडियो में देखा जाता है। एक बार उन्होंने नेशनल टीवी पर कहा था कि उनके लिए सलमान सब कुछ हैं और वो उनकी रक्षा करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

ये है फायरिंग केस
आपको बता दें, बीते 14 अप्रैल को सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 2 अज्ञात आरोपियों ने हवाई फायरिंग की थी जिसमें से 3 बुलेट्स उनके घर की बिल्डिंग में लगी थीं। इस घटना में अभिनेता और उनके परिवार को कोई हानी नहीं पहुंची। हालांकि मुंबई क्राइम ब्रांच की कड़ी कारर्वाई के बाद दोनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया था। जिनका नाम विक्की और सागर है। आरोपी बिहार के चंपारण के रहने वाले हैं। फिलहाल उन्हें 10 दिन की पुलिस रिमांड पर रखा गया है। इस घटना की जिम्मेदारी गैगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। 
 


 

5379487