Logo
election banner
डीनो मोरिया और जॉन अब्राहम ने लगभग एकसाथ मॉडलिंग करियर के बाद बॉलीवुड में एंट्री ली थी। दोनों ने एक्ट्रेस बिपाशा बसु को डेट किया था। तबसे दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें थीं। लेकिन अब डीनो मोरिया ने सालों बाद इसपर खुलकर बात की है।

Dino Morea on Rivalry with John Abraham: एक्टर डीनो मोरिया और जॉन अब्राहम ने साल 1990-2000 के बीच मॉडलिंग इंडस्ट्री से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। दोनों उस समय के सबसे मशहूर मॉडल्स रह चुके हैं। दोनों का मॉडलिंग और फिल्मों का सफर लगभग एकसाथ ही शुरू हुआ था। दोनों स्टार्स के बीच पहले से ही राइवलरी रही, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में वे तब आए जब उनका नाम एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) के साथ जुड़ा।

बिपाशा पासु को डेट कर चुके हैं डीनो और जॉन
डिनो और बिपाशा ने लगभग 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि उनका रिश्ता ज़्यादा नहीं चल पाया और फिल्म 'राज' के दौरान उनका ब्रेकअप हो गया। जिसके बााद बिपाशा बसु ने जॉन अब्राहम को डेट किया। जॉन और बिपाशा का रिलेशनशिप लगभग 9 साल तक रहा। इस दौरान डीनो मोरिया और जॉन के बीच मनमुटाव की खबरें भी तेज रहीं। माना जाता था कि बिपाशा के चलते दोनों स्टार्स के बीच विवाद था। अब सालों बाद अभिनेता डीनो ने इस बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह जॉन के अब भी दोस्त हैं और उनके बीच कभी कोई विवाद नहीं रहा है।

Bipasha- Dino Morea
 

'जॉन के साथ कभी दुश्मनी नहीं रही'
'सिद्धार्थ कानन' को दिए एक इंटरव्यू में डिनो ने जॉन के साथ अपनी इक्वेशन पर कहा- "हमारे बीच कभी कोई लड़ाई नहीं थी। हम एक दूसरे से अक्सर बातें करते हैं और एक दूसरे के साथ एंजॉय भी करते हैं। हमारे बीच लड़ाई की बातें लोगों के दिमाग में तब आई जब मेरा बिपाशा से ब्रेकअप हुआ और जॉन ने बिपाशा को डेट करना शुरू किया। बस यहीं से कहानियां बनना शुरू हो गईं और लोग मानने लगे कि बिपाशा की वजह से हमारे बीच लड़ाई है।"

'हम दोनों दोस्त हैं'
डिनो ने आगे कहा, "हम हमेशा से अपने-अपने रास्ते रहे हैं। कल ही मैंने उन्हें मैसेज कर पूछा था कि 'क्या हम बाइक राइड पर या कॉफी पीने साथ चलते हैं?' हम दोनों के बीच कभी को मनमुटाव नहीं रहा। आज वो जहां भी हैं, मैं उन्हें देखकर बहुत खुश हूं। एक वक्त था जब लोग कहते थे कि मॉडल्स एक्टिंग नहीं कर सकते और हम दोनों ने उन्हें गलत साबित करके दिखाया है। जॉन ने बेहतरीन काम किया है और मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं।"

Bipasha-John
 

डीनो से ब्रेकअप के बाद रिश्ते में थे जॉन-बिपाशा
डिनो मोरिया ने आगे यह भी बताया कि वह उनसे ब्रकेअप के बाद बिपाशा ने लगभग एक साल बाद जॉन को डेट किया था। उन्होंने कहा- "मैं ये सालों बाद सबको क्लीयर करना चाहता हूं। मेरा और बिपाशा का ब्रेकअप हो गया था और लगभग 1 साल बाद जॉन और बिपाशा ने डेटिंग शुरू की थी। उसके बाद मैंने भी किसी और को डेट करना शुरू कर दिया था।

तो फिर कोई दुश्मनी क्यों होगी? लोगों को लगा कि जॉन ने मेरी गर्लफ्रेंड छीन ली, पर ऐसा कुछ नहीं था। हम तीनों बातें करते थे, पर लोगों ने इसे कुछ और ही बना दिया।"

Dino morea-John Abraham
 

तीनों स्टार्स की फिल्में रहीं हिट
आपको बता दें, डीनो मोरिया और बिपाशा ने राज (2002) में साथ काम किया था जो उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। वहीं जॉन अब्राहम ने बिपाशा के साथ 2003 में फिल्म जिस्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

5379487