Logo
election banner
Indian Origin Man Shot by Police: आरोप है कि भारतीय नागरिक ने 2 पुलिस अफसरों को अपने वाहन से टक्कर मार दिया था। इसकी खबर पाकर पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी। तभी उसे गोली मार दी गई।

Indian Origin Man Shot by Police: संयुक्त राज्य अमेरिका के सैन एंटोनियो शहर में पुलिस ने एक 42 साल के भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरा मामला 21 अप्रैल का है। अब हत्या की खबर सामने आई है। आरोप है कि भारतीय नागरिक ने 2 पुलिस अफसरों को अपने वाहन से टक्कर मार दिया था। इसकी खबर पाकर पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी। तभी उसे गोली मार दी गई। हत्या का आरोप पुलिस अधिकारी टायलर टर्नर पर है। जबकि मृतक का नाम सचिन साहू है। उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया था। 

यूपी का रहने वाला था शख्स
पुलिस के अनुसार, सचिन साहू मूलतः उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। सूत्रों ने कहा कि वह अमेरिकी नागरिक हो सकते हैं। सैन एंटोनियो पुलिस विभाग ने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार, 21 अप्रैल की शाम 6:30 बजे के आसपास घातक हथियार के साथ गंभीर हमले के बारे में एक रिपोर्ट मिली थी। जांच के लिए अधिकारियों को सैन एंटोनियो के चेविओट हाइट्स में एक घर भेजा गया था। 

वहां अधिकारियों को एक 51 वर्षीय महिला मिली, जिसे जानबूझकर एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। सचिन साहू मौके से भाग गया था। पीड़िता को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। सैन एंटोनियो पुलिस जासूसों ने उस घटना में साहू के लिए एक गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

पुलिस अफसरों को मारी टक्कर
इस घटना के कुछ घंटे के बाद सचिन साहू अपने घर लौट आया। पड़ोसियों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन सचिन भागने का प्रयास करने लगा। इस बीच उसने अपनी गाड़ी से दो अधिकारियों को टक्कर मार दी। इसी बीच पुलिस अधिकारी टायलर टर्नर ने फायरिंग की। गोली सचिन साहू को लगी, जिससे वह घायल हो गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। 

वहीं, घायल पुलिस अधिकारियों में एक को अस्पताल ले जाया गया। जबकि दूसरे अधिकारी की चोटों का इलाज घटनास्थल पर ही किया गया। घटना के दौरान कोई और घायल नहीं हुआ। पुलिस ने कहा कि यह जांच जारी है।

रूममेट की हालत गंभीर
पुलिस प्रमुख बिल मैकमैनस ने कहा कि साहू ने अपने वाहन से उस महिला को कुचल दिया था, जो उनकी रूममेट थी। महिला की कई सर्जरी चल रही थी और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने साहू के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। लेकिन जब पुलिस अधिकारी पकड़ने गए तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो उसने दो अफसरों को टक्कर मार दी। घायल अधिकारियों के साथ मौजूद दूसरे अधिकारी ने उसे रोकने के लिए गोली चलाई। जिसमें सचिन मारा गया। 

उन्होंने कहा कि पुलिस को आगे के तथ्य जानने के लिए अभी बॉडीकैम फुटेज देखना बाकी है।

सचिन को थी बाइपोलर डिजीज
पूर्व पत्नी लिआ गोल्डस्टीन ने बताया कि सचिन को बाइपोलर डिसऑर्डर था। उनमें सिज़ोफ्रेनिया के लक्षण भी थे। वह समझ नहीं पा रहे थे कि उनके साथ क्या गलत हुआ। उसे कई आवाजें सुनाई देती थीं। 

5379487