Logo
election banner
Gwalior Road Accident: 100 की रफ्तार में दौड़ रही एक्सयूवी कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई गई। एक्सीडेंट में कार सवार दो दाेस्तों की मौके पर ही मौत हो गई है। दो की घालत गंभीर है। चारों एक दोस्त की बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे थे।

Gwalior Road Accident: दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में शामिल होकर लौट रहे दोस्त हादसे का शिकार हो गए। 100 की रफ्तार में दौड़ रही एक्सयूवी कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई गई। एक्सीडेंट में कार सवार दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई है। दो की हालत गंभीर है। हादसा होते ही पुलिस पहुंची और सभी को अस्तपाल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दो मृत घोषित कर दिया। दो का इलाज चल रहा है। घटना रविवार-सोमवार दरमियानी रात 3 बजे ग्वालियर-झांसी हाईवे पर हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कार के उड़ गए परखच्चे 
जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर के गोला का मंदिर स्थित भाऊ साहब पोतनीश एनक्लेव निवासी पूर्व डिप्टी कमिश्नर का बेटा वारिद श्रीवास्तव (21) अपने दोस्त की बर्थ डे पार्टी में उसके साथ दोस्त ऋषभ जाट, जय यादव और मोहित चौहान के साथ गए थे। रात तीन बजे के जब सभी पार्टी करके एक्सयूवी से वापस घर आने के लिए रवाना हुए। कार मोहित चला रहा था और कार स्टार्ट करते ही उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। जब कार शिवपुरी लिंक रोड पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर वीनस वैंक्वेट में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। ऋषभ और वारिद की मौके पर मौत हो गई। मोहित और जय गंभीर घायल हो गए।

रात 10 बजे सभी दोस्त पार्टी में शामिल होने निकले थे 
सड़क हादसे में मृतक वारिद नगर निगम में डिप्टी कमिश्नर रहे शिशिर श्रीवास्तव का इकलौता बेटा था। साथ ही ऋषभ जाट भी अपने घर का इकलौता चिराग था। वारिद श्रीवास्तव इसी साल बीकॉम पास करने के बाद MBA में दाखिला लिया था। ऋषभ B.COM पास किया था। परिजन का कहना है कि रात 10 बजे वारिद श्रीवास्तव की कार में सवार होकर सभी बच्चे पार्टी मनाने के लिए निकले थे। रात 3 बजे वह हादसे का शिकार हो गए हैं। अब छात्रों ने पार्टी में शराब पी थी या नहीं यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

jindal steel Ad
5379487