मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता संघर्ष अब नए और गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। तेल ठिकानों पर हमले और क्षेत्रीय तनाव के बीच यह बहस तेज हो गई है कि क्या इस युद्ध के पीछे सिर्फ सुरक्षा चिंताएं हैं या इसके पीछे कोई बड़ा रणनीतिक मकसद भी छिपा है।
इतिहास पर नजर डालें तो 1948 में स्थापना के बाद से इजरायल ने कई युद्धों का सामना किया है और 1967 के युद्ध के बाद क्षेत्रीय समीकरण भी बदले। मौजूदा हालात में बढ़ती सैन्य गतिविधियों ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है कि क्या प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की नीतियां क्षेत्रीय विस्तार से जुड़ी बहस को हवा दे रही हैं।
हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह के दावे जटिल भू-राजनीतिक परिस्थितियों से जुड़े हैं और इन्हें अलग-अलग नजरियों से देखा जा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यही है-
क्या Netanyahu बनाना चाहते हैं Greater Israel ! यहूदी मुल्क के खतरनाक इरादों की क्यों हो रही चर्चा?
इसी मुद्दे पर हरिभूमि और INH के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ विशेष चर्चा में विशेषज्ञों और विश्लेषकों ने अपनी राय रखी।
Debate Panel
- डॉ. ब्रह्मदीप अलूने – विदेश मामलों के जानकार
- हाजिम नाजिम खान – मुस्लिम स्कॉलर
- जे.एस. सोढ़ी – लेफ्टिनेंट कर्नल (से.नि.), रक्षा विशेषज्ञ
इस खास पेशकश में किसने क्या कहा? ऊपर दिए गए वीडियो में देखिए पूरी बहस।









