Logo

LIVEUS-Israel vs Iran War: नेतन्याहू बोले ‘मैं जिंदा हूं’, खाड़ी में हमले तेज; तेल कीमतों में उछाल

US-Israel vs Iran War: नेतन्याहू बोले ‘मैं जिंदा हूं’, खाड़ी में हमले तेज; तेल कीमतों में उछाल

US-Israel vs Iran War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच जारी जंग 21वें दिन और ज्यादा खतरनाक हो गई है। इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, “मैं जिंदा हूं” और दावा किया कि ईरान की मिसाइल और न्यूक्लियर क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया गया है।

इसी बीच ईरान ने सऊदी अरब, कतर और कुवैत के ऊर्जा ठिकानों पर हमले तेज कर दिए, जिससे कई जगह आग लग गई और वैश्विक तेल कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। बढ़ते संघर्ष के बीच अब यह युद्ध ऊर्जा संकट और मानवीय तबाही का बड़ा कारण बनता जा रहा है।

Israel-US vs Iran War LIVE Updates | Day 21 

11:36 AM(33 minutes ago )

ईरान ने अमेरिकी F-35 स्टेल्थ जेट पर किया हमला

Posted by: Sumit Kumar

ईरान ने अमेरिकी F-35 स्टेल्थ जेट पर हमला करने का दावा किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ईरान के मिसाइल ने F-35 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचाया गया।

10:17 AM(2 hours ago )

 नेतन्याहू बोले-‘मैं जिंदा हूं’

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 20 दिनों में इज़राइल ने ईरान की मिसाइल और न्यूक्लियर क्षमता को भारी नुकसान पहुंचाया है और युद्ध में बढ़त बना ली है।

10:17 AM(2 hours ago )

ईरान के मिसाइल लॉन्चर तबाह

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

नेतन्याहू के अनुसार, इज़राइल ने ईरान के 100 से ज्यादा मिसाइल लॉन्चर और कई हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों को नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान अब वैश्विक स्तर पर दबाव बनाने की स्थिति में नहीं है और उसकी सैन्य क्षमता कमजोर हो चुकी है।

10:17 AM(2 hours ago )

खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकानों पर हमला

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

ईरान ने सऊदी अरब, कतर और कुवैत के ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया, जिससे कई जगह आग लग गई। इन हमलों से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और तेल सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

10:16 AM(2 hours ago )

तेल कीमतों में उछाल

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

युद्ध के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रेंट क्रूड में 60% तक उछाल आ चुका है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा संकट को लेकर चिंता बढ़ गई है।

10:16 AM(2 hours ago )

गैस फील्ड पर हमले रोके गए

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर इज़राइल ने ईरान के गैस फील्ड्स पर आगे हमले रोक दिए हैं। यह कदम ऊर्जा संकट को और बिगड़ने से रोकने के लिए अहम माना जा रहा है।

10:15 AM(2 hours ago )

पेंटागन ने मांगी अतिरिक्त फंडिंग

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

अमेरिकी रक्षा विभाग ने युद्ध के बीच 200 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग की मांग की है। इसका उद्देश्य सैन्य अभियान को जारी रखना और मिडिल ईस्ट में अमेरिका की रणनीतिक स्थिति को मजबूत करना है।

10:15 AM(2 hours ago )

बढ़ता मानवीय संकट

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

युद्ध में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं। ईरान में 1300 से ज्यादा मौतें हुई हैं, जबकि लेबनान में 10 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। स्वास्थ्य सेवाएं दबाव में हैं और हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।

10:14 AM(2 hours ago )

UN की आपात बैठक

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ऊर्जा ठिकानों पर हमलों को लेकर आपात बैठक की। इसमें ईरान से हमले रोकने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने की अपील की गई, क्योंकि यह वैश्विक तेल सप्लाई का अहम मार्ग है।

10:13 AM(2 hours ago )

तेहरान पर एयरस्ट्राइक

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

नवरोज़ के दौरान इज़राइल ने तेहरान पर हवाई हमले किए, जिससे कई इलाकों में धमाके सुने गए। यह हमला ऐसे समय हुआ जब युद्ध पहले ही चरम पर है और तनाव लगातार बढ़ रहा है।

10:13 AM(2 hours ago )

दुबई में मिसाइल अलर्ट

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

दुबई में एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया, जिससे शहर में दहशत फैल गई। यह घटना बताती है कि संघर्ष अब खाड़ी देशों तक फैल चुका है।

10:11 AM(2 hours ago )

होर्मुज़ खोलने की तैयारी

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

यूके, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड और जापान होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए संयुक्त मिशन पर विचार कर रहे हैं, ताकि वैश्विक तेल सप्लाई बाधित न हो।

7