Logo
election banner
Why Chinese Passenger Throws Coins into Aircraft Engine: चाइना साउदर्न एयरलाइंस के प्लेन में सवाल होने से पहले एक यात्री ने इंजन में सिक्के उछाले। इससे फ्लाइट चार घंटे से ज्यादा लेट हुई।

Why Chinese Passenger Throws Coins into Aircraft Engine: आखिर क्यों चीन के लोग हवाई यात्रा से पहले प्लेन के इंजन में सिक्के उछाल रहे हैं? अधिकांश लोग इसे अंधविश्नास में आकर उठाया गया एक कदम मानते हैं। लेकिन अंधविश्वास की कोई सीमा नहीं होती। ये भारत में ही दुनिया की महाशक्ति कहे जाने चीन, अमेरिका और रूस जैसे देशों में भी खूब प्रचलित है। ताजा मामला चीन में सामने आया है। जहां एक यात्री ने हवाई यात्रा से पहले प्लेन के इंजन में कुछ सिक्के फेंक दिए। कहा जा रहा है कि उसने ऐसा इसलिए किया ताकि यात्रा शुभ हो। चीन में बीते पांच-छह साल में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

क्रू मेंबर्स ने यात्री से पूछा- क्यों और कितने सिक्के फेंके 
अमेरिकी अखबार CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, चाइना सदर्न एयरलाइंस की फ्लाइट 6 मार्च को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे सान्या से बीजिंग के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार थी। तभी एक यात्री ने कथित तौर पर इंजन में सिक्के उछाल दिए, जिसके कारण उड़ान में चार घंटे से ज्यादा की देरी हुई। कई मीडिया पोर्टल्स के वीडियो में फ्लाइट संख्या CZ8805 के क्रू मेंबर आरोपी यात्री से पूछताछ करते हुए नजर आए। यात्री से यह जानने की कोशिश की जा रही थी कि उसने इंजन में क्यों और कितने सिक्के फेंके हैं। 

आरोपी यात्री को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले किया
वीडियो में यात्री यह कहते हुए सुनाई देता है कि उसने इंजन में "तीन से पांच" सिक्के फेंके। जिसकी वजह से फ्लाइट लेट हुई। हालांकि, चाइना साउदर्न एयरलाइंस ने कहा कि सुरक्षा जांच के दौरान सिक्के मिले, लेकिन क्रू मेंबर्स ने यह नहीं बताया कि इनकी संख्या कितनी थी। इसके बाद एयरलाइन की कस्टमर सर्विस ने कहा कि सिक्योरिटी चेक में कोई परेशानी नहीं मिलने पर उड़ान रवानी की गई और आरोपी यात्री को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

लगातार घटनाओं के बाद जारी हुई एडवाइजरी
विमानों के इंजन में लगातार सिक्के फेंकने की घटनाएं सामने आने पर एयरलाइन ने अपने वीबो अकाउंट पर "असभ्य व्यवहार" को लेकर एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया कि विमान पर सिक्के फेंकने से एयरक्राफ्ट की सिक्योरिटी को गंभीर खतरा पैदा होता है। इसके लिए कड़ी सजा मिलेगी।

इंजन पर सिक्के फेंकना अंधविश्वास- विदेशी मीडिया 
चीन में किसी यात्री द्वारा हवाई जहाज पर या उसके इंजन में सिक्के फेंकने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले अक्टूबर 2023 में गुआंगजौ में चाइना सदर्न एयरलाइंस की एक और उड़ान में देरी हुई थी, तब एक यात्री को विमान की ओर सिक्के फेंकते देखा गया था। 2017 से लेकर अब तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। जून 2017 में 80 वर्षीय बौद्ध महिला ने प्लेन के इंजन पर नौ सिक्के उछाले थे। तब टेलीग्राफ और इंडिपेंडेंट सहित कई विदेशी मीडिया संस्थानों ने महिला की बौद्ध आस्था पर जोर दिया और कहा कि वह अंधविश्वासी थी।

5379487