Logo

LIVEUS-Israel vs Iran War: रियाद पर हमला, UAE पर मिसाइल गिरने से मौत; US भेज सकता है 10000 सैनिक

US-Israel vs Iran War: रियाद पर हमला, UAE पर मिसाइल गिरने से मौत; US भेज सकता है 10000 सैनिक

US-Israel vs Iran War: मध्य-पूर्व में जारी ईरान-इज़राइल युद्ध अब और खतरनाक मोड़ ले चुका है। 28वें दिन यह संघर्ष कई देशों तक फैल गया है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और लेबनान भी प्रभावित हुए हैं। लगातार हो रहे हमलों, बढ़ती सैन्य तैनाती और विफल कूटनीतिक प्रयासों के बीच हालात और गंभीर होते जा रहे हैं।

Iran-Israel War Day 28: क्या-क्या हुआ? 

UAE में मिसाइल का मलबा गिरा, 2 की मौत
ईरान द्वारा दागी गई एक मिसाइल को रोका गया, लेकिन उसका मलबा UAE में गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। यह संकेत है कि युद्ध अब खाड़ी देशों तक फैल चुका है।

इज़राइल का बड़ा दावा: IRGC कमांडर ढेर
इज़राइल ने दावा किया है कि उसने ईरान के अंदर हमला कर IRGC नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार गिराया। साथ ही ईरान के कई अहम इंफ्रास्ट्रक्चर ठिकानों को निशाना बनाया गया।

लेबनान और इज़राइल में हमले तेज
इज़राइल ने लेबनान में अपने ऑपरेशन और तेज कर दिए हैं, जबकि ईरान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले लगातार जारी हैं।

ईरान का दावा: 10 लाख सैनिक तैयार
ईरान ने दावा किया है कि उसने 10 लाख से ज्यादा ग्राउंड फोर्स तैयार कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवाओं में सेना, बसीज और रिवोल्यूशनरी गार्ड में भर्ती की होड़ मच गई है।

अमेरिका भेज सकता है 10,000 अतिरिक्त सैनिक
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका मिडिल ईस्ट में 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने की तैयारी कर रहा है। इसमें पैदल सेना और बख्तरबंद यूनिट शामिल होंगी। 
पहले से मौजूद: 5,000 मरीन + 2,000 पैराट्रूपर्स (82वीं एयरबोर्न डिवीजन)

बहरीन ने रोकीं 154 मिसाइलें, 362 ड्रोन
बहरीन ने दावा किया है कि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक उसकी एयर डिफेंस प्रणाली ने
154 मिसाइलें और 362 ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्ट किया है।

UN में ईरान का आरोप: अमेरिका-इज़राइल हमलावर
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि युद्ध की शुरुआत अमेरिका और इज़राइल ने की। स्कूल पर हमला “युद्ध अपराध” जैसा है। उन्होंने कहा कि ईरान को आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है।

सऊदी अरब के रियाद पर 6 मिसाइलें
ईरान ने सऊदी राजधानी रियाद पर 6 मिसाइलें दागीं हैं।  इनमें से 2 को एयर डिफेंस ने रोक दिया है, जबकि 4 मिसाइलें खाड़ी में गिरी हैं। 

ईरान की चेतावनी: होटल भी बनेंगे टारगेट
ईरानी सेना ने कहा कि जो होटल अमेरिकी सैनिकों को ठहरा रहे हैं, उन्हें भी “अमेरिकी ठिकाना” मानकर निशाना बनाया जाएगा।

इज़राइल के अराद शहर में भारी तबाही
दक्षिणी इज़राइल के अराद शहर में ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमलों से रिहायशी इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा है। दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। 

6 अप्रैल तक टला ईरान पर हमला, 'गिफ्ट' में मिले 10 तेल टैंकर!

Israel-US vs Iran War LIVE Updates | Day 28 

16:37 PM(23 minutes ago )

US ने 850 से ज़्यादा टॉमहॉक मिसाइलें दागीं, पेंटागन चिंतित

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने ईरान के साथ चली चार हफ्ते की जंग में 850 से अधिक Tomahawk क्रूज मिसाइलें दाग दी हैं। इन सटीक हथियारों के इतनी तेज रफ्तार से इस्तेमाल ने पेंटागन के कुछ अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। अब अंदरूनी स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है कि इन मिसाइलों की और अधिक संख्या कैसे उपलब्ध कराई जाए।

16:11 PM(49 minutes ago )

खाड़ी संकट: PM मोदी ऊर्जा सुरक्षा के 'मरुद्यान' - हरदीप पुरी

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि जबकि दुनिया के कई देश ईंधन बचाने के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं, भारत मोदी के नेतृत्व में ऊर्जा सुरक्षा, उपलब्धता और किफायतीपन का ‘मरुद्यान’ बना हुआ है।

पुरी ने एक ट्वीट में लिखा कि सरकार ने राज्यों के लिए कमर्शियल LPG का कोटा बढ़ाकर 70% कर दिया है, जिसमें 20% कोटा स्टील, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल जैसी श्रम-प्रधान उद्योगों को प्राथमिकता से दिया जाएगा, खासकर उन जगहों पर जहाँ पाइप्ड गैस उपलब्ध नहीं है।

7